Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भाजपा विधायक ने खोया आपा, महिला से बदसलूकी करते कैमरे में कैद; कहा- तुम्हें जेल में डाल दूंगा
  • राष्ट्रीय

भाजपा विधायक ने खोया आपा, महिला से बदसलूकी करते कैमरे में कैद; कहा- तुम्हें जेल में डाल दूंगा

RNS INDIA NEWS 04/09/2022
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। कर्नाटक के भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली द्वारा एक महिला कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से धमकी देने की घटना शनिवार को बेंगलुरु से सामने आई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कथित रूप से महिला के साथ अभ्रद भाषा का प्रयोग करने के साथ दुर्व्यवहार भी कर रहे हैं। यह वीडियो तब का है जब भाजपा विधायक बेंगलुरू में जलजमाव के कारण शहर का निरीक्षण करने निकले थे। विधायक लिंबावली द्वारा की गई टिप्पणियों से लोगों में आक्रोश है और वे इसकी निंदा कर रहे है।

रूथ सागे मैरी, जो कांग्रेस पार्टी के लिए भी काम करती हैं, ने शनिवार को बताया कि उसने व्हाइटफील्ड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा के दौरान भाजपा विधायक लिंबावली से जमीन पर कब्जे को लेकर बात की थी। इस दौरान वह जब विधायक को शिकायत पत्र सौंप रही थी तो वे गुस्सा हो गए और उन्होंने उससे याचिका छीनने की भी कोशिश की।
रूथ ने कहा, विधायक लिंबावली ने पुलिस को बार-बार मुझे जेल से डालने के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस मुझे थाने में घसीटते हुए ले गई और वहां मुझे बैठा दिया। कार्यकर्ता ने कहा कि बीबीएमपी 1971 में बनी उनकी संपत्ति को ध्वस्त करने की कोशिश कर रही है। चाहे जो भी समस्या हो, विधायक सार्वजनिक स्थान पर महिला के साथ ठीक से व्यवहार कर सकते थे।

रूथ ने आरोप लगाया कि रात 10 बजे तक उसे थाने में रखा गया और कोई कॉल करने की अनुमति नहीं दी गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि विधायक लिंबावली ने उसका हाथ खींचने की कोशिश की और वह उसे मारने के लिए भी आए थे। वहीं अपने बचाव में लिंबावली ने कहा है कि उन्होंने केवल महिला को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था।
वरिष्ठ नेता और कांग्रेस विधायक दिनेश गुंडू राव ने मांग की कि राज्य महिला आयोग को इस घटना पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, राजस्व विभाग के अधिकारी पार्थसारथी ने रूथ के खिलाफ व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन में उनकी ड्यूटी में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक, बीजेपी सांसद निशिकांत, मनोज तिवारी समेत 9 पर एफआईआर
Next: ज्ञानवापी के बाद जामा मस्जिद में महादेव मंदिर होने का दावा, कोर्ट में 9 सितंबर को सुनवाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.