Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा विधायक के भाई की पत्‍नी विदेश भागने से पहले ही धरी गयी
  • देहरादून

भाजपा विधायक के भाई की पत्‍नी विदेश भागने से पहले ही धरी गयी

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
Breaking badi khabar.jpg

देहरादून। लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय की पत्नी नाजिया यूसुफ को कोच्चि एयरपोर्ट पर दबोच लिया गया है। अब दून पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए कोच्चि के लिए रवाना हो गई। देहरादून पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में उसकी तलाश थी। पुलिस ने उस पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। नाजिया यूसुफ वर्ल्ड इंटीग्रेटेड सेंटर (डब्ल्यूआइसी) की निदेशक हैं।

दरअसल ग्राम चालांग राजपुर निवासी सचिन उपाध्याय और उनकी पत्नी नाजिया यूसुफ के खिलाफ राजपुर थाने में 12 मार्च 2017 को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। यह केस दिल्ली में कारोबार करने वाले और मूल रूप से दून के धोरणखास स्थित ट्रेफलघर अपार्टमेंट निवासी मुकेश जोशी की तहरीर पर दर्ज कराया गया था।

मुकेश ने अपनी शिकायत में राजपुर थाना पुलिस को बताया था कि वर्ष 2012 में दिल्ली के एक थाने में सचिन और नाजिया के खिलाफ उन्होंने फर्जी हस्ताक्षर कर उनकी संपत्ति खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
इस समझौते में तय हुआ था कि मुकेश को सचिन 2.65 करोड़ रुपये देगा। यही नहीं जब तक यह रकम अदा नहीं कर दी जाती, तब तक आरोपित की राजपुर रोड स्थित एक संपत्ति मुकेश के पास बंधक रहेगी। इसके बाद मुकेश ने रूपयों के लिए लिए सचिन को कई बार फोन पर संपर्क करना चाहा लेकिन सचिन ने उसे इग्नोर कर दिया।

इस बीच मुकेश को पता चला कि सचिन व उसकी पत्नी ने उसके पास बंधक रखी गई संपत्ति के आधार पर बैंक से ऋण ले लिया है। जब मुकेश ने सचिन से इस बारे में बात की तो सचिन ने उसे रूपये देने से साफ इंकार कर दिया और धमकियां देने लगा। यह मुकदमा राजपुर थाने में दर्ज किया गया।

इस पर एसआईटी की जांच बिठाई गई और एसआईटी रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जनवरी 2020 में आरोपित सचिन उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया , जबकि नाजिया फरार हो गई थी। पुलिस ने नाजिया के आवास पर कोर्ट में पेश होने का नोटिस भी चस्पा किया था, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुई। अब देहरादून पुलिस उसे अपनी हिरासत में लेने के लिए कोच्चि के लिए रवाना हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सभी मस्जिदों की करो खुदाई, शिवलिंग मिले तो हमारा और शव मिले तो तुम्हारा; बीजेपी नेता ने ओवैसी को दी चुनौती
Next: पिछले साल नवंबर में हुई हत्या का अब खुला राज, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.