
बहन बेटियों सहित सभी अपने आप को सुरक्षित कर रहे महसूस
सपा बसपा राज में सभी लोग अपने आप को ठगा सा करते थे महसूस
उरई (आरएनएस)। सपा सरकार में बहन बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती थी। चारो तरफ गुण्डाराज व्याप्त था। लोग भयभीत रहते थे मगर भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश से सर्व प्रथम गुण्डा राज को खत्म किया गया। जिसके कारण आज सभी बहन बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। आपराधिक घटनाओं में भी भाजपा सरकार के पांच वर्षो में काफी कमी आयी है। सपा सरकार मंदिर बनवाने को रोक रही थी सरकार राम की झांकी की परमिशन नहीं देते थे। लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद अब सभी दलों के नेता भटक रहे है। सपा प्रत्याशी जेल से लड रहे और बेल के लिए लड रहे। उक्त बात विधानसभा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही।
शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जीआईसी ग्राउण्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सार्वजनिक की। जिसमें उन्होनें सपा, बसपा तथा कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार में सबसे अधिक अपराधिक घटनाओं को बढावा दिया गया। इस शासन में बहन बेटियों सहित कोई भी सुरक्षित नहीं था। बसपा सरकार में भी कई बार दंगे किए गए। किसान नौजवान सहित सभी लोग अपने को ठगा सा महसूस करते थे मगर भाजपा सरकार आते ही आपराधियों में दहशत का माहौल दिखाई दिया और अपराधों पर अंकुश लगाया गया। भाजपा सरकार में अपराधियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की गई। कई माफियाओं की करोडो की सम्पत्ति को ध्वस्त किया गया इतना ही नहीं भाजपा सरकार ने अनेक ऐसे काम किए जो लोगों ने सराहे उन्होंनें कहा कि यूपी में गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ में मेट्रो चल पड़ी है आगे के सालों में हर बड़े शहरों में मेट्रो दौड़ेगी। राम मन्दिर को बनने से समाजवादी सरकार रोक रहीं थीं अब नेता भटक रहे हैं ये वही लोग है जो राम की झांकी की परमिशन नहीं देते हैं सपा पर निशाना सपा सरकार में महिलाएं बहने सुरक्षित नहीं थी सपा के प्रत्याशी जेल से लड़ रहे और बेल के लिए लड़ रहे हैं तो चुनाव में ऐसे नेताओं को सबक सिखाना है। गोरखपुर में गोलघर में बम ब्लास्ट हुए था या ब्लास्ट में जो लोग संलिप्त थे 2007 में घटी थीं लेकिन अखिलेश ने बम ब्लास्टो के ऊपर से मुकदमा वापस ले लिया लेकिन कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद वहीं आरोपी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं रामपुर में 31 दिसम्बर को एके 47 के साथ सीआरपीएफ के कैम्प पर हमला किया लश्करे के सहुब्दीन को पकड़ा, 7 और लोगों को पकड़ा अखिलेश ने लेकिन सामाजिक सौहार्द वापस लेने के लिए केस वापस लिया लेकिन केस चला और सबको सजा हुई। इस मौके पर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी सहित अनेक भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

