Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कॉंग्रेस और उनके वरिष्ठ नेताओं की नीयत में ही खोट है: सुरेश जोशी
  • देहरादून

कॉंग्रेस और उनके वरिष्ठ नेताओं की नीयत में ही खोट है: सुरेश जोशी

RNS INDIA NEWS 04/02/2022
rns featured image new

देहरादून।  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने आरोप लगाया कि कॉंग्रेस और उनके वरिष्ठ नेताओं की नीयत में ही खोट है।  क्यूंकि कल तक भगवान बद्री केदार के दरबार में खुद को सीएम बनाने की सार्वजनिक मन्नत मांगने वाले हरीश रावत, समाज के वंचित वर्ग को बरगलाने के लिए आज यशपाल आर्य को राज्य संभालने के लिये बेहतर विकल्ल्प बता रहे हैं।  उन्होने कहा कि सबने देखा, किस तरह रावत जी स्वयं को कॉंग्रेस पार्टी का सीएम चेहरा घोषित करवाने के लिए अपने आलाकमान के दरबार में माथा टेक रहे थे, उन्होने तो चेहरा नहीं बनाए जाने पर नए साल में सन्यास पर निर्णय लेने की घोषणा तक कर डाली थी।  वहीं अब लालकुंआ में अपनी हार होती देखकर यशपाल आर्य की तारीफ कर दलित और पिछड़े समाज के मतदाताओं को भरमाने का कार्य कर रहे हैं।  उत्तराखंड की महान जनता हरीश रावत और कॉंग्रेस की मंशा को भाँप चुकी है लिहाजा न वह उनके ब्राहमण आयोग बनाने और न ही यशपाल आर्य को आगे कर वंचित समाज को प्रभावित करने वाली उनकी चाल के झांसे में आएगी।  उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि कल तक यशपाल आर्य को लोकतन्त्र के हत्यारों में घोषित करने वाले हरीश रावत उनका नाम आगे भी वहीं करते हैं जहां अनुसूचित वर्ग के वोटरों की बहुतायात होती है।

उन्होने राहुल गांधी के हरिद्वार दौरे पर सवाल करते हुए कहा कि राहुल गांधी कितनी भी डुबकी गंगा जी में लगा लें उनके हिन्दू और हिन्दुत्व को लेकर किए पाप नहीं धुलने वाले।  उत्तराखंड की जनता उनके नकली जनेऊ धारी के असली रूप को पहचान चुकी है।
उन्होने कहा, कॉंग्रेस का दोगला चेहरा एक बार फिर सामने आया  क्योंकि जो कॉंग्रेस बांग्लादेशी घुसपेठियों को बाहर निकालने को लेकर भाजपा पर सवाल करते हैं उनके नेता बताए कि जब एनआरसी कानून का मसला सामने आया था तो उन्होने सदन के अंदर और बाहर विरोध क्यूँ किया था, जब पड़ोसी देशों के हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यक समुदाय से पीड़ित लोगों को देश में शरण देने की बात आई तो यही कॉंग्रेस बांग्लादेशी घुसपेठियों को भी शरणार्थियों में शामिल करने के लिए आंदोलन कर रही थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता व्यक्ति का शव पिकअप में मिला
Next: भाजपा सरकार में कम हुई अपराधों की संख्या: नड्डा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.