Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो प्रत्याशियों व समर्थकों के बीच जमकर हुआ होटल में हंगामा
  • देहरादून

दो प्रत्याशियों व समर्थकों के बीच जमकर हुआ होटल में हंगामा

RNS INDIA NEWS 04/02/2022
rns featured image new

विकासनगर। विकासनगर के एक होटल में गुरुवार रात्रि को एक निजी चैनल की ओर से आयोजित डिबेट के दौरान हंगामा हो गया। डिबेट के दौरान एक राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच कोरोना महमारी के दौरान लोगों की सेवा करने और सुविधायें उपलब्ध कराने के विषय को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी हो गयी कि प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गये। किसी तरह स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया।

विकासनगर बाजार स्थित होटल में गुरुवार की रात्रि को होटल में निजी चैनल की ओर से डिबेट का आयोजन किया गया था। डिबेट के दौरान एक प्रत्याशी ने कोरोना काल में अपने द्वारा किये गये कार्यों की बात कही और अपनी उपलब्धियां को गिनाने लगे। तभी वहां मौजूद एक अन्य प्रत्याशी भी अपनी उपलब्धियों को गिनने में लग गये। दोनों प्रत्याशियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। इस बीच प्रत्याशियों के समर्थक भी डिबेट के बीच में कूद गये। दोनों पक्षों के समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में जमकर हंगामा काटना शुरू किया। दोनों पक्षों के प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोपों की बौछार करते रहे। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई। लेकिन तभी कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को किसी तरह से निपटाकर दोनों पक्षों को वापस घर लौटाया। यह मामला सोशल मीडिया में छाया रहा जिस पर लोगों ने कमेंट किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा सरकार में कम हुई अपराधों की संख्या: नड्डा
Next: आईएस के सरगना अबू इब्राहिम को अमेरिकी सेना ने किया ढेर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.