Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सोशल मीडिया पर न्यूज कंटेंट शेयर करने वालों पर भी लागू हो सकते हैं नए नियम, केंद्र का संशोधन प्रस्ताव
  • राष्ट्रीय

सोशल मीडिया पर न्यूज कंटेंट शेयर करने वालों पर भी लागू हो सकते हैं नए नियम, केंद्र का संशोधन प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 31/03/2026
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्र सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 में संशोधन का प्रस्ताव रखते हुए ऑनलाइन सामग्री के नियमन का दायरा बढ़ाने की पहल की है। प्रस्ताव के अनुसार अब सोशल मीडिया पर समाचार और समसामयिक सामग्री साझा करने वाले गैर-पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की गतिविधियां भी नियमों के दायरे में लाई जा सकती हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस संबंध में हितधारकों से सुझाव मांगे हैं और इसके लिए 14 अप्रैल 2026 तक की समय-सीमा तय की गई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि ऐसे मध्यस्थ प्लेटफॉर्म, जो गैर-पब्लिशर उपयोगकर्ताओं द्वारा पोस्ट की गई समाचार और करंट अफेयर्स सामग्री को होस्ट करते हैं, उन्हें भी स्पष्ट रूप से नियमों के तहत लाया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य डिजिटल मीडिया की आचार संहिता के दायरे को विस्तारित करते हुए उपयोगकर्ताओं द्वारा साझा की जा रही समाचार सामग्री को भी नियामकीय ढांचे में शामिल करना है। मसौदे के अनुसार यह प्रावधान उन सभी प्रकार की सामग्री पर लागू होगा, जिन्हें उपयोगकर्ता किसी प्लेटफॉर्म पर अपलोड, साझा, प्रकाशित या प्रसारित करते हैं।

संशोधन के तहत नया नियम 3(4) जोड़ने का प्रस्ताव है, जिसके अनुसार मध्यस्थों को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79 के तहत अपने दायित्वों के अंतर्गत मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों, परामर्श, मानक संचालन प्रक्रिया और दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा नियम 14 के दायरे को भी विस्तारित करने की बात कही गई है। इसके तहत अंतर-विभागीय समिति को न केवल शिकायतों पर विचार करने बल्कि मंत्रालय द्वारा भेजे गए मामलों पर भी स्वतः संज्ञान लेने का अधिकार दिया जाएगा। इससे डिजिटल कंटेंट के नियमन में निगरानी व्यवस्था और मजबूत होने की संभावना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी 36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
Next: अल्मोड़ा में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, वन-वे का समय बदला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.