Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आज पूरे विश्व में शक्तिशाली बनकर उभरा है: महेंद्र भट्ट
  • पिथौरागढ़

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आज पूरे विश्व में शक्तिशाली बनकर उभरा है: महेंद्र भट्ट

RNS INDIA NEWS 19/09/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। भाजपा के प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज पूरे विश्व में शक्तिशाली बनकर उभरा है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। कहा हर कार्यकर्ता अपने विचारों, क्रियाकलापों से पार्टी को और मजबूती देंगे। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। सोमवार को जिला मुख्यालय में पांडे गांव में एक बारात घर में बुद्धिजीवी सम्मेलन का मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा सरकार की नीति और रीति के साथ ही विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का निरंतर प्रयास जारी है। कहा प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व से आज देश विश्वगुरु बनने की तरफ मजबूती से बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में देश को विश्व पटल पर नई पहचान मिली है और हमारा देश शक्तिशाली बनकर उभरा है। युवा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भी प्रदेश विकास की नई ऊंचाई को छू रहा है। भ्रष्टाचारी भागते फिर रहे हैं। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास भाजपा सरकार में संभव हुआ है। कहा देश और प्रदेश के विकास में बुद्धिजीवी वर्ग का बड़ा योगदान है तो प्रबुद्धजनों के सुविचारों से सरकार को नया जोश मिल रहा है।

लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। हर कार्यकर्ता को पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता से काम करना होगा। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एडवोकेट ब्रिजेश जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, पूर्व विधायक चंद्रा पंत ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी की उपलब्धियां बताते हुए उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के संयोजक राकेश देवलाल, सह संयोजक चारुचंद्र जोशी ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

भर्ती घोटालों का हर दोषी पहुंचेगा सलाखों के पीछे
पिथौरागढ़। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकार वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा प्रदेश में भाजपा रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्ति का वादा कर सत्ता में आई, जिस पर वह खरा उतरी है। प्रदेश में भर्तियों के घोटाले उजाकर कर सीएम धामी ने नजीर पेश की है। कहा इन भर्तियों में घोटाला करने वाले हर दोषी को सामने लाया जाएगा। भर्ती घोटाले का हर दोषी सलाखों के पीछे होगा।

ये रहे शामिल:  नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरीश जोशी, भाजपा नेता बसंत जोशी, बिरेन्द्र लाल साह, कृपाल सिंह, गोपू महर, इंद्र लुंठी, दिवाकर जोशी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष माला सौन, किसान मोर्चा महामंत्री जीवन कापड़ी, जिला महामंत्री महिमन कन्याल, मुन्नी पांडे, योगेश चंद, कमलेश धारियाल, सोनू चंद, मदन जोशी, हरीश रावत, सौरभ पंत, गेहराज पांडे, सुरेश कसनियाल, प्रमिला बोरा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच अक्तूबर से होगा लड़ीधूरा महोत्सव
Next: शिक्षकों-छात्रों ने की प्राचीन एवं प्राकृतिक जलस्रोतों की सफाई

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.