Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पंचायत चुनाव में एकजुट होकर काम करें: भट्ट
  • हरिद्वार

पंचायत चुनाव में एकजुट होकर काम करें: भट्ट

RNS INDIA NEWS 16/08/2022
rns featured image new

रुड़की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें, प्रत्याशियों को जिताकर हरिद्वार में पार्टी का जिपं अध्यक्ष बनवाएं। इस दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य व अन्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के लंढौरा मंडल के ढंडेरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अध्यक्ष भट्ट ने दावा किया कि भारत की संस्कृति और सम्मान की रक्षा करने वाला दल केवल भाजपा है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहे, इसके लिए भाजपा नेताओं ने संघर्ष किया। सरकार आने पर धारा 370 हटाई। उन्होंने कहा कि विकास केवल भाजपा के राज में ही दिखता है। पैसा पहले भी था लेकिन दिखता नहीं था। विकास का पैसा नेताओं के घरों में जाता था। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में विधानसभा चुनाव का परिणाम जो भी रहा हो लेकिन अब पंचायत चुनाव में एकमत होकर कार्य करना है। जिला पंचायत में जिस कार्यकर्ता को पार्टी मैदान में लाए उसे जिताकर भेजना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नेता के घर से लाखों की चोरी
Next: पति की मारपीट से पत्नी का गर्भपात, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.