Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कथित त्यागपत्र मामले से सियासी गलियारों में गरमाई राजनीति
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कथित त्यागपत्र मामले से सियासी गलियारों में गरमाई राजनीति

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। राजनीतिक गलियारों में तूफान मचाने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कथित त्यागपत्र वाले पत्र के मामले में अब आरोप-प्रत्यारोप अपने चरम पर है। जहां भाजपा ने इस पत्र को पूरी तरह से फर्जी बताते हुए इसे कांग्रेस की करतूत बताया है तो वहीं कांग्रेस ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि हार से भाजपा तिलमिला रही है और इस तरह के हथकंडे अपनाकर कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि 10 मार्च को कांग्रेस के सरकार बनाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा और कहीं ना कहीं इस परिणाम से भाजपा अभी से वाकिफ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के जिस कथित पत्र को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाए जा रहे हैं उसका कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है और भाजपा चाहे किसी भी स्तर पर इसकी जांच करा ले।

इससे पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक खुद भी कह चुके हैं कि 12 फरवरी की मध्य रात्रि से वायरल हो रहा उनका यह पत्र और ट्वीट दोनों ही फर्जी है जिसे एक साजिश के तहत इन्हें पोस्ट किया गया है। इस पत्र में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा हार रही है और इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को समझाया भी था। इन परिस्थितियों को देखते हुए वह अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
इस पत्र के वायरल होते ही उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई थी और इसी के साथ आरोप और प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया था। भाजपा ने इस पत्र के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार बताया तो वहीं कांग्रेस ने उन पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए इसे भाजपा की उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में हार की बौखलाहट बताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विलुप्त प्रजाति के गिद्ध का कंकाल मिला
Next: जसप्रीत बुमराह का बड़ा रिकॉर्ड तोडऩे के करीब युजवेंद्र चहल, बस चाहिए दो विकेट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.