Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर बरसे सपा नेता
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर बरसे सपा नेता

RNS INDIA NEWS 23/02/2026
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।   समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हालिया बयान पर तीखा प्रहार कहा कि सपा पार्टी को हत्यारी पार्टी कहना भाजपा की राजनीतिक हताशा और निराशा का प्रतीक है। अरविंद यादव ने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और किसानों की उपेक्षा चरम पर है। इन गंभीर मुद्दों पर विफल रहने के बाद भाजपा जनता के मूल प्रश्नों से ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार से वंचित रखना और किसानों को उनकी उपज का हक न देना भी उनके अधिकारों की हत्या के समान है। प्रेस वार्ता के दौरान यादव ने अंकिता भंडारी प्रकरण का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी के संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से नवाजा गया है। ऐसे सम्मानित व्यक्तित्व से सींची गई पार्टी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना न केवल समाजवादी विचारधारा, बल्कि उस राष्ट्रीय सम्मान का भी अपमान है। यादव ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा नेतृत्व ने अपनी भाषा पर नियंत्रण नहीं रखा और सार्वजनिक रूप से क्षमा नहीं मांगी, तो उत्तराखंड की जनता आगामी चुनावों में इस नफरत की राजनीति का लोकतांत्रिक जवाब देगी। यहां यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार, दीपक कुमार, विशाल यादव, नितिन दिवाकर आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चैंपियन और विधायक उमेश में फिर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग
Next: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.