Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भाजपा नेता समेत 25 पर बलवा और मारपीट में मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा नेता समेत 25 पर बलवा और मारपीट में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 12/06/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  दरऊ स्थित भट्ठे की मिट्टी उठाने को लेकर मंगलवार शाम दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व उनके साथियों पर दूसरे पक्ष की स्कार्पियो कार क्षतिग्रस्त कर मारपीट का आरोप है। तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता समेत 25 के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नफीस अहमद पुत्र नवी अहमद और अशफाक अहमद पुत्र नत्थू निवासी नारायण नगला बहेड़ी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार की शाम लगभग छह बजे वह अपनी स्कार्पियो कार से दरऊ चौराहे से होते हुए अपने घर जा रहे थे। इस दौरान मुंजाल आटा चक्की के सामने अचानक चार कारों ने उनकी कार को घेर लिया। आरोप है कि कारों में से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खान उनके साथी इकराम खान, समी खान, आलिम पुत्र अकरम खान और नजफ समेत 25-30 लोग हाथों में तलवारे, बांके, कुल्हाड़ी, सरिया आदि लेकर उतरे और दोनों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनकी कार भी हथियारों से क्षतिग्रस्त कर दी और दोनों को पीटा। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह वे जान बचाकर मौके से भागे। बताया कि दरऊ स्थित भट्ठे की मिट्टी उठाने को लेकर उनका आरोपियों से विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और वाहन तोड़ने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विश्व स्तरीय पर्यटन हब बनेगी टिहरी झील
Next: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर आयोजित हुई समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.