


अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के “सेवा समर्पण के 25 वर्ष—सेवा संकल्प अभियान” के तहत मंगलवार को चौघानपाटा में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्षों, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों और आमजन को दीयों का वितरण किया गया। मंडल अध्यक्षों ने बूथ स्तर पर वितरण के लिए भी दीये प्राप्त किए।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ केवल दीया वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सेवा-समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को शाम सात बजे दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर आयोजन में सहभागी बनने और प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहे हैं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक कैलाश गुरुरानी ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ के माध्यम से 17 सितंबर के दीपोत्सव को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संपर्क कर लोगों को दीपोत्सव में सहभागिता के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश नयाल, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, कुंदन लटवाल, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रवि रौतेला, बिट्टू कर्नाटक, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट एवं दर्शन रावत, किरन पंत, संदीप श्रीवास्तव, मनीष जोशी, मनोज जोशी, गोविन्द मटेला, बीना नयाल, रेखा आर्या, प्रकाश बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, अरविन्द बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट, नवीन बिष्ट, मंगल बिष्ट, गणेश जलाल, हरीश सिजवाली, दिनेश मठपाल, कमला तिवारी, प्रेम लटवाल, आनंद कनवाल, रजा अली अंसारी, त्रिलोक राम, चंदन बहुगुणा, नीरज सांगा, नेहा उप्रेती, कृष्ण बहादुर सिंह, रमेश धपोला, पार्षद संजय जोशी, जगमोहन बिष्ट, जगदीश नगरकोटी, नरेंद्र बिष्ट, गिरीश खोलिया, इंदर नेगी, जगत भट्ट, दीप्ति सोनकर, महिपाल बिष्ट, आशीष डोगरा, राजीव राज गुरुरानी, आनंद डंगवाल, अभिषेक तिवारी, ललित मेहता, किशन बिष्ट, बिपिन बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


