Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के अल्मोड़ा विधानसभा पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत
  • अल्मोड़ा

भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के अल्मोड़ा विधानसभा पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 23/12/2021
rns featured image new

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के ढौरा गाँव पहुंचने पर गुरुवार को अल्मोड़ा विधायक रघुनाथ सिंह चौहान सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, सांसद अजय टम्टा के नेतृत्व में विजय संकल्प यात्रा ढौरा से शुरू होकर विश्वनाथ, धारानौला होते हुए शिखर तिराहे से नंदा देवी प्रांगण अल्मोड़ा पहुँची। इस अवसर पर नंदा देवी प्रांगण में एक विशाल जनसभा भी आयोजित की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भाजपा सरकार में राज्य में विकास हुआ है। गरीबों के विकास हेतु योजनाएं भाजपा कार्यकाल में चलाई गई।

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा में भाजपा सरकार में पानी की समस्याएं दूर हुई, कई पम्पिंग योजनाएं बनी और कई योजनाओं पर कार्य चालू है। अल्मोड़ा में सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। नगर में गाड़ियों की पार्किंग की दिक्कत थी जिस हेतु 7.75करोड़ की लागत की 105 गाड़ियों की पार्किंग स्वीकृत करवाई। भाजपा सरकार में विधानसभा क्षेत्र में 24 सड़कों का निर्माण हुआ। 2करोड़ 16लाख की लागत से कनारी में अस्पताल बनाया गया। पार्कों का निर्माण किया गया। अल्मोड़ा से हेली सेवा शुरू करने का कार्य प्रगति पर है। डीनापानी में स्टेडियम का कार्य चल रहा है। विद्युत उपलब्धता, सिंचाई की सुविधाओं को कार्य चल रहे हैं। विस उपाध्यक्ष ने कहा कि ढाई करोड़ की आर्थिक सहायता निर्धन असहाय लोगों को दी गयी। उन्होंने साथ ही कहा कि विजय संकल्प यात्रा के द्वारा सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनसभा को सम्बोधित किया और कहा भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी। उत्तराखंड के हर घर को बिजली देने का काम भाजपा सरकार ने किया। उत्तराखंड में रिकॉर्ड सड़कें भाजपा सरकार के दौरान बनी, गांव गांव तक सड़कें पहुंचाई। 250 से अधिक पुलों का निर्माण भाजपा कार्यकाल में हुआ। उन्होंने कहा कि विकास की अवधारणा पूरी करने को कनेक्टिविटी चाहिए जिसके लिए हमने सड़कें बनवाई, नीतियों में परिवर्तन कर संचार व्यवस्था बनाई। पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच बढ़ाई। रिकॉर्ड समय में 3 मेडिकल कॉलेज और 2 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जिनमें कैंसर पर विशेष कार्य होगा भाजपा सरकार ने दिए। अटल आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक की सुरक्षा देने वाला उत्तराखंड इकलौता राज्य है। 200 से ज्यादा टेस्ट मुफ्त देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। राज्य की खेल नीति बनाने का कार्य भाजपा ने किया तथा बीसीसीआई से संबद्धता दिलाई। खेलों के जरिये सरकारी नौकरियों में आरक्षण भाजपा सरकार ने लागू किया। मिलिट्री पैरामिलिट्री शहीदों के आश्रित परिजन को योग्यतानुसार नौकरी भाजपा सरकार दे रही है। उन्होंने कहा एक रुपये में पानी का कनेक्शन देने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में समान अधिकार हमारी सरकार ने दिया। सब्सिडी के ऋण भाजपा सरकार दे रही है। भाजपा सरकार ने होम स्टे के क्षेत्र में कार्य किया, सोलर फार्मिंग योजना चलाई, पिरूल से बिजली बनाने की योजना चलाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम काम के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि बागेश्वर से शुरू हुई विजय संकल्प यात्रा अल्मोड़ा पहुंची है जो कि भाजपा की विजय यात्रा है। 2014 में लोकसभा में कमल खिला और भाजपा की सरकार बनी उससे पहले परिवारवाद की राजनीति चली आ रही थी और घोटाले, भ्रष्टाचार की सरकार थी। भाजपा सरकार के आने के बाद भ्रष्टाचार पर लगाम लगी। बिचौलियों, दलालों की दलाली बन्द हो गयी, डीबीटी के जरिये जरूरतमंद को योजना का धन सीधे जेब में उसके खाते में मिलने लगा। भाजपा सरकार ने गरीब लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाई, उज्ज्वला योजना से निर्धन महिलाओं को लकड़ी के झंझट से मुक्ति दिलाई। 130 करोड़ लोगों की रक्षा को मजबूत बनाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया। राम मंदिर निर्माण की बात हो या जनता तक मुफ्त वैक्सीन पहुँचाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में हुआ। अबकी बार 60 पार का नारा अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र से साकार होगा।

इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष व अल्मोड़ा विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पुष्कर सिंह काला, गोविंद सिंह पिलख्वाल, कुंदन लटवाल, रवि नेगी, महेश नयाल, सचिन शाह, ललित लटवाल, धर्मेन्द्र बिष्ट, रेनू अधिकारी, कृष्णा पलियाल, कैलाश गुरुरानी, किरन पंत, मनोज जोशी, मोहन सिंह मेहरा, प्रकाश बिष्ट, ललित मेहता, राजेन्द्र राणा, विनोद जोशी, धर्मवीर आर्या, देवेंद्र सत्यपाल, मदन बिष्ट, महिपाल बिष्ट, नरेन्द्र प्रसाद आगरी, पूनम पालीवाल, शैलेन्द्र साह, हरीश कनवाल, अजय वर्मा, अर्जुन बिष्ट, विनोद लटवाल, शिवराज सिंह सुप्याल, अरविन्द बिष्ट, रमेश बहुगुणा, ख्याली पांडे, शमशेर सिंह सत्याल, ललित लटवाल, निर्मला जोशी, मंजू रावत, दिव्या मेहरा, राजवीर सिंह अधिकारी, अमित साह मोनू, विनीत बिष्ट, राहुल बोरा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इससे पूर्व ढौरा, विश्वनाथ, बख, राजपुरा, दुगालखोला, मुख्य डाकघर तथा शिखर तिराहे पर महिलाओं द्वारा विजय संकल्प रैली का स्वागत किया गया। सभा समापन के पश्चात् विजय संकल्प यात्रा जागेश्वर विधानसभा की ओर रवाना हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 23 दिसम्बर
Next: सीएम ने लिया हल्द्वानी में पीएम मोदी की रैली की व्यवस्थाओं का जायजा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.