Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा का लक्ष्य किसी को हराना नहीं, बल्कि विकसित राष्ट्र की नींव को मजबूती देना है : चौहान
  • देहरादून

भाजपा का लक्ष्य किसी को हराना नहीं, बल्कि विकसित राष्ट्र की नींव को मजबूती देना है : चौहान

RNS INDIA NEWS 17/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में मीडिया समन्वय हेतु मीडिया सेंटर प्रारंभ करने जा रही है । इस संबंध में प्रदेश मीडिया की टीम की महत्वपूर्ण बैठक में चुनाव प्रचार प्रसार एवं मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।
इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि हम किसी को हराने के लिए नहीं, बल्कि विकसित राष्ट्र की नींव रखने के लिए 75 फीसदी से अधिक लोगों से जीत का आशीर्वाद प्राप्त करना है ।
हरिद्वार रोड स्थित प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय मीडिया सेंटर में बैठक लेते हुए चौहान ने कहा, जनता के आशीर्वाद से जीत निश्चित है और हमे जीत को और अधिक शानदार बनाने का प्रयास करना है । उन्होंने बैठक में शामिल सभी प्रदेश मीडिया टीम सदस्यों को स्पष्ट किया कि हम किसी को हराने के लिए नही बल्कि विकसित राष्ट्र को नींव रखने हेतु जनता का आशीर्वाद लेने के लिए चुनाव मैदान में हैं । हमारा लक्ष्य प्रत्येक सीट को 5 लाख से अधिक मतों से जीतने का है ताकि 2047 तक विकसित, समृद्ध और शसक्त भारत के निर्माण में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता बन सके । उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मीडिया से संवाद स्थापित करने के लिए इस प्रदेश मीडिया सेंटर शुरू किया जा रहा है, जिसका 20 मार्च को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट द्वारा विधिवत उद्घाटन किया जाएगा । अगले एक माह, मतदान के दिन19 अप्रैल तक चुनावी दृष्टि से प्रदेश स्तरीय सभी मीडिया गतिविधियों एवं बैठकों का संचालन मीडिया सेंटर से ही लिया जाएगा । जिसके तहत मीडिया माध्यम की प्रचार प्रसार कार्यक्रम, पत्रकार वार्ता, पत्रकार ब्यौरा के साथ इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग और लोकसभा, विधानसभा की मीडिया टीम से समन्वय बनाने का काम प्रदेश की टीम यहां से करेगी ।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी ने सभी सदस्यों को अगले महीने तक पार्टी के सभी कार्यक्रमों एवं मीडिया संबंधी रणनीति पर विस्तार से मार्गदर्शन किया । उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सभी कैबिनेट मंत्री, केंद्र एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं विषयगत मोर्चे पदाधिकारियों के पत्रकार संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ।  साथ प्रत्येक दिन समसामयिक घटनाओं एवं पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करने के लिए रूटीन प्रेस ब्रीफिंग भी दी जाएगी ।  उन्होंने बताया किया कि चुनाव से संबंधित सभी विषयों पर लोकसभा एवं विधानसभावार पार्टी की मीडिया टीम का किस तरह मार्गदर्शन और आपसी समन्वय स्थापित किया जाएगा । उन्होंने चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण मीडिया विषयों पर विस्तृत चर्चा कर ही  पार्टी का पक्ष और योजना तैयार करने का सुझाव दिया। साथ ही मीडिया मॉनिटरिंग करते हुए समानांतर समीक्षात्मक रिपोर्ट बनाकर, सुझाव के साथ शीर्ष नेतृत्व से साझा किया जाए ताकि अपनी रणनीति में जरूरी सुधार किया जाएगा ।
बैठक में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, राजेंद्र नेगी, मानिक निधि शर्मा, संजीव वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कर्नल अजय कोठियाल, श्रीमती मधु भट्ट, श्रीमती हनी पाठक, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी, श्रीमती कमलेश रमन, राजीव तलवार, अजीत नेगी, हरीश चमोली के साथ प्रदेश मीडिया टीम के अन्य सदस्यों ने शिरकत की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने मां पूजन से शुरु की चुनाव प्रचार की तैयारी
Next: राशिफल 18 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.