Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा हवालबाग मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन, राष्ट्र विकास पर वक्ताओं ने रखे विचार
  • अल्मोड़ा

भाजपा हवालबाग मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन, राष्ट्र विकास पर वक्ताओं ने रखे विचार

RNS INDIA NEWS 08/11/2020
IMG-20201108-WA0007

अल्मोड़ा। आज भाजपा हवालबाग का द्वितीय एवं समापन दिवस राष्ट्र विकास पर केंद्रित रहा। मंडल भाजपा हवालबाग मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट, सुरेश जोशी, कमलेन्द्र सेमवाल, दर्जा राज्य मंत्री अजय राजौर ने विभिन्न सत्रों में अपने विचार व्यक्त किये। मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने को वोकल फ़ॉर लोकल की बात की है और हमें भी स्थानीय उत्पादों की ओर ध्यान देना होगा जिससे कि लोगों को रोजगार मिलेगा तथा आर्थिक विकास में उन्नति आएगी तथा लोगों के जीवन स्तर में परिवर्तन आएगा। गजराज बिष्ट ने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में भी देश उन्नति कर रहा है और आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। सत्र की अध्यक्षता कर रहे अल्मोड़ा, बागेश्वर कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि मोदी जी के 2014 के बाद के कार्यकाल में भाजपा ने जितने कार्य किये हैं बाकी राजनीतिक दल सोच भी नहीं सकते और न ही सत्ता में रहते हुए कर पाए। भाजपा का कार्यकर्ता स्वयं के लिए नहीं सोचता है वह अपने गांव-नगर, जिले, प्रदेश और राष्ट्र के लिए सोचता है। सुरेश जोशी ने वैचारिक मुख्य धारा से अवगत कराया। कमलेन्द्र सेमवाल ने 2014 के बाद बदलती राजनीति के संदर्भ में विचार व्यक्त किये। अंतिम सत्र में अजय राजौर ने राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट ने पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में चर्चा की। मंडल अध्यक्ष ने ‘मैं नहीं हम’ की अवधारणा को विकसित करते हुए समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चलने का संकल्प लेने की बात प्रशिक्षण वर्ग में कही। प्रकाश बिष्ट ने यह भी कहा कि मंडल में कोई भी किसी भी पद पर हो या नहीं हो लेकिन स्वयं में पार्टी का एक प्रतिनिधि है। पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर चलकर विकास की राह पकड़ने की बात कही। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ गोस्वामी, जिला मंत्री सुरेंद्र मेहता,प्रताप कनवाल, आनंद कनवाल, आनंद डंगवाल, मोहन चौहान, मदन बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, विनोद कनवाल, विनोद कांडपाल, पंडित प्रमोद लोहनी, गंगा सिंह, लक्ष्मण लटवाल, अजय कुमार, राहुल बिष्ट, हेम कनवाल, अमित शाह ललित तड़ागी, प्रेम रावत, भगवान बिष्ट, दिनेश जोशी, भीम सिंह, सुंदर मटियानी, मीडिया प्रभारी विनोद जोशी, नितिन लोहनी, संतोष कुमार, नवीन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में अभी 3972 लोग हैं कोरोना वायरस से संक्रमित, जानिए अपने जिले का हाल
Next: बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और एसटीएच को एम्स बनाने की मांग को लेकर दिया धरना

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-14 at 16.47.20_11zon
  • अल्मोड़ा

धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.