Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष सहित छह पर केस दर्ज
  • पौड़ी

बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष सहित छह पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 18/07/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर श्रीनगर छात्रसंघ अध्यक्ष सहित छह छात्रों पर एक छात्र के साथ मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रसंघ अध्यक्ष व उसके साथियों पर पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले की विवेचना पुलिस चौकी प्रभारी श्रीकोट लक्ष्मण सिंह कुंवर को सौंपी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर श्रीनगर में अध्ययनरत छात्र महिपाल सिंह बिष्ट निवासी स्वाड़, थराली चमोली गत 12 जुलाई की शाम को गोला बाजार से कोतवाली रोड की ओर आ रहा था। इसी दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष व कुछ अन्य छात्रों की महिपाल के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद उनके बीच मारपीट हो गई। लोगों के बीच-बचाव में आने के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित महिपाल ने कोतवाली श्रीनगर में छात्रसंघ अध्यक्ष सहित छह छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। कोतवाली निरीक्षक श्रीनगर रवि सैनी ने बताया कि बिड़ला परिसर श्रीनगर के छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव मोहन नेगी, सूरज कंडारी, हिमांशु पंवार, कैलाश नगवाल, अभिषेक, राज कोहली के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना चौकी प्रभारी श्रीकोट लक्ष्मण सिंह कुंवर को सौंपी गई है। मामले में जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसटीएफ ने किया सिपाहियों को गोली मारकर भागे इनामी आरोपी को गिरफ्तार
Next: लापता बच्चा देहरादून में मिला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.