Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बिना कोर्स पूरा हुए परीक्षा कराने पर परीक्षा नियंत्रक को घेरा
  • पौड़ी

बिना कोर्स पूरा हुए परीक्षा कराने पर परीक्षा नियंत्रक को घेरा

RNS INDIA NEWS 14/01/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  एचएनबी गढ़वाल केन्द्रीय विवि के परीक्षा नियंत्रक को सैकड़ों छात्रों का शुक्रवार का विरोध झेलना पड़ा। छात्रों का आरोप था कि विवि प्रशासन द्वारा बिना कोर्स पूरा हुए ही और कोविड में गढ़वाल विवि की परीक्षाएं आयोजित करायी जा रही है। जिसके विरोध में गढ़वाल विवि के छात्र बड़ी संख्या में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे और चार घंटे तक परीक्षा नियंत्रक को घेरे रखा। छात्रों के विरोध को देखते हुए विवि के अधिकारियों ने वर्चवल बैठक आयोजित करनी पड़ी और 18 जनवरी से शुरु होने वाली बीफार्मा और बीटेक की परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लेने को मजबूर होना पड़ा। गढ़वाल विवि प्रशासन द्वारा 18 जनवरी से बीफार्मा एवं बीटेक की विभिन्न सेमेस्टरों की परीक्षाएं कराने का आदेश जैसे ही जारी किया, तो बीफार्मा और बीटेक के छात्रों में उबाल आ गया। हॉस्टलों में रहे छात्र बड़ी संख्या में विवि के प्रशासनिक भवन में परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरूण रावत के कक्ष पहुंचे और घेर दिया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि बिना कोर्स पूरे ही प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा का आर्डर जारी कर रहे हैं। इस दौरान छात्रों एवं परीक्षा नियंत्रक के बीच काफी नोंक-झोंक भी हुई। गढ़वाल विवि के निर्वतमान छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत, छात्र नेता आयुष मियां, शुभम दीप गोस्वामी ने कहा कि विवि प्रशासन लगातार छात्रों के साथ अन्याय करने में तुला रहता है, बिना कोर्स पूरा करे ही परीक्षा की तिथियां जारी कर रहा है। विवि प्रशासन ऑनलाइन पढ़ाई के साथ ही ऑफ लाइन पढ़ाई का एक सही ढ़ाचा तैयार नहीं कर पाया है। जिससे छात्र आज आंदोलन के लिए मजबूर है। छात्रों के आंदोलन और विरोध को देखते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ.अरूण रावत ने विवि के अधिकारियों के साथ वर्चवल बैठक आयोजित कर समस्त सेमेस्टरों की परीक्षाएं अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी। कहा कि अब परीक्षा प्रारंभ होने से 15 दिन पहले छात्रों को सूचित कर दिया जायेगा। जबकि अन्य पाठ्यक्रम की परीक्षाएं जारी रखे जाने का आदेश जारी किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 81.68 लाख के गबन का आरोपी कैशियर गिरफ्तार
Next: बेस अस्पताल में कोविड से बुजुर्ग की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.