Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाइक सवार बदमाशों ने युवती से फोन छीना
  • हरिद्वार

बाइक सवार बदमाशों ने युवती से फोन छीना

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
rns featured image new

रुडकी। टिकट आरक्षित कराने जा रही युवती से बाइक सवार बदमाशों ने फोन छीन लिया। शोर-शराबा होने पर राहगीरों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ पाए। तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। बदमाश खुलेआम छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। गंगनहर कोतवाली को लुहारी बड़ौत बागपत, हाल निवासी गली नंबर दो संजय गांधी कॉलोनी अलका ने तहरीर देकर बताया कि 21 मार्च को वह रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षित कराने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में सफेद रंग की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने फोन छीन लिया। शोर मचाने पर राहगीर वहां आए। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ पाए। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं रुडक़ी में हो चुकी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों को भारी नुकसान
Next: आउट सोर्स पर तैनात कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.