Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों को भारी नुकसान
  • हरिद्वार

सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
rns featured image new

रुडकी। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। राजवाहे में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने से पानी आसपास के खेतों में भर गया। जहां पर गेहूं की फसल खड़ी थी। कई बागों में भी पानी घुस गया। बाद में सिंचाई विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद धीरे-धीरे पानी कम हुआ। गंगनहर से निकलने वाले सर्की राजवाहे में सिंचाई विभाग ने क्षमता से अधिक पानी छोड़ दिया। जिसके चलते राजवाहा ओवरफ्लो होने के कारण उसका पानी आसपास के खेतों में घुसने लगा। किसानों को जब इस बात का पता चला तो वह अपने खेतों की ओर दौड़े। किसान महबूब हसन, अलताफ, संजय, कृष्ण आदि का कहना है कि गेहूं की फसल अब तैयारी पर है। ऐसे में खेतों में पानी का जमा होना गेहूं की फसल के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। आम के बगीचों की रखवाली कर रहे ठेकेदारों व मजदूरों ने भी पानी को रोकने के लिए कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह पानी को रोकने में सफल नहीं हुए। इसके बाद सिंचाई विभाग को सूचना दी गई तब जाकर आसफनगर रेगुलेटर से पानी को कम किया गया। जिसके बाद धीरे-धीरे राजवाहे में पानी नियंत्रित हो सका।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 439 नए केस, 4संक्रमितों की मौत
Next: बाइक सवार बदमाशों ने युवती से फोन छीना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.