Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आउट सोर्स पर तैनात कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • हरिद्वार

आउट सोर्स पर तैनात कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
rns featured image new

रुडकी। नगर निगम रुडक़ी में आउट सोर्स पर तैनात एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। नगर निगम कर्मचारियों में इसको लेकर गहरा शोक है। पुरानी तहसील निवासी व नगर निगम रुडक़ी में आउटसोर्स पर चालक के पद पर कार्यरत रोहित शुक्रवार शाम को पुरानी सब्जी मंडी गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो सब्जी मंडी चौक के समीप वह अचानक गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्मचारी की संदिग्ध मौत हो देखते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, ताकि मौत का सही कारण पता चल सके। कर्मचारी रोहित की मौत से नगर निगम कर्मचारियों में भारी शोक व्याप्त है। कर्मचारियों को जब रोहित की मौत के बारे में पता चला तो वह बड़ी संख्या में सिविल अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम होने तक कर्मचारी वहीं डटे रहे। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि कर्मचारी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक सवार बदमाशों ने युवती से फोन छीना
Next: मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.