Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा तान युवक से फोन लूटा
  • हरिद्वार

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा तान युवक से फोन लूटा

RNS INDIA NEWS 01/04/2021
rns featured image new

रुडक़ी। कनपटी पर तमंचा तान युवक से फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश वहां से बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन बदमाशों को धर दबोचा। बदमाशों से तमंचा, बाइक और छीना गया फोन बरामद कर लिया है। इससे पूर्व भी रुडक़ी में बाइक सवार बदमाश महिला से चेन, फोन और बुजुर्ग की साइकिल से तीस हजार रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो चुके हैं। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शक्ति विहार कॉलोनी निवासी साजन 31 मार्च को शाम करीब साढ़े सात बजे नहर पटरी से गुजर रहे थे। इसी बीच पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक बदमाश ने साजन के सीने पर तमंचा तान दिया और पैसे व मोबाइल मांगा। तमंचे से आतंकित कर तलाशी ली गई और जेब से फोन निकाला और फरार हो गए। शोर शराबा मचाने पर राहगीर मौके पर आए। लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि अभिषेक निवासी झबरेड़ी, प्रशांत निवासी शेरपुर थाना झबरेड़ा और कार्तिक निवासी बंदरजुड्डा देवबंद जिला सहारनपुर को तमंचा दिखाकर फोन छीनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से तमंचा, बाइक और छीना गया फोन बरामद किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सितारगंज में कोरोना गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन
Next: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने भिक्यासैंण में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.