Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने भिक्यासैंण में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने भिक्यासैंण में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

RNS INDIA NEWS 01/04/2021
IMG-20210401-WA0014

अल्मोड़ा (1-04-21)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने सल्ट विधानसभा के प्रत्याशी महेश जीना के लिए आज भिक्यासैंण में कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली और इसके पश्चात प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि स्व0 सुरेन्द्र सिंह जीना ने विधायक रहते हुए अनेकों गाँवों में सड़क एवं पेयजल एवं सिंचाई की व्यवस्था सम्बन्धी ऐतिहासिक विकास कार्य किये हैं और उससे पूर्व पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप उनके सुख-दुख में सहभागिता करते रहे जिस कारण क्षेत्रीय जनता उनसे बहुत स्नेह रखती थी और सम्मान देती थी। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं एवं जनता की रायशुमारी के पश्चात ही उनके बड़े भाई महेश जीना को सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि स्व0 सुरेन्द्र सिंह जीना के रूप में पार्टी ने अपना एक निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया है। उन्होंने पार्टी को मिल रहे जनसमर्थन को देखते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके भाई महेश जीना को क्षेत्र की जनता विधानसभा में पहुँचाने की इच्छुक है।
जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप सिंह भोज ने बताया कि कांग्रेस में निष्ठावान कार्यकर्ता की लगातार उपेक्षा से खिन्न होकर एवं केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर श्याम सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कई दलों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप भोज उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा तान युवक से फोन लूटा
Next: भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने ली शक्ति केन्द्र संयोजकों,प्रभारीयों,मण्डल अध्यक्षों,महामंत्रियों,जिला पदाधिकारीयों आदि की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.