Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बाइक सवार को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी

बाइक सवार को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/02/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर के डैम कालोनी से कुछ दूरी पर बीते 13 जनवरी को एक बाइक सवार युवक मृत पड़ा मिला था। जबकि युवक की बाइक भी जली हुई मिली, जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। परिजनों ने हत्या की आंशका जताते हुए कोतवाली श्रीनगर में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कलियासौड़ थाना प्रभारी विजय सैलानी को सौंपी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के चप्पे-चप्पे पर लगे सीसीटीवी फुटेजों की छानबीन की। कलियासौड़ थाना प्रभारी विजय सैलानी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच में पाया कि एक ट्रक रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश की तरफ जा रहा था, लेकिन वाहन संख्या ट्रेस नहीं हो पाई। बताया कि पुलिस टीम द्वारा होटल, ढाबा स्वामियों से पूछताछ करने के अलावा मुखबिरों से जानकारी जुटाई गई। बताया कि जांच में पता चला कि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन का किसी गैराज में वाहन की मरम्मत कराना भी प्रकाश में आया। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी कुंवर सिंह (52) पुत्र घूरा सिंह, निवासी- पठालीधार डांगी अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग को ऋषिकेश से वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव, विजय सैलानी, सन्दीप चौहान, मुकेश आर्य शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाल विवि में आयकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Next: सख्त भू कानून के निर्णय ऐतिहासिक:  किशोर उपाध्याय

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.