Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि में आयकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि में आयकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

RNS INDIA NEWS 19/02/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   गढ़वाल विश्वविद्यालय के सीनेट सभागार में आयकर विभाग देहरादून द्वारा आयकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वित्तीय लेन-देन, ई-सत्यापन, आईटीआर यू से संबंधित जानकारियां साझा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य करदाताओं को जागरूक कर सुविधा प्रदान कर अनुपालन को सरल बनाना तथा कर संग्रहण में वृद्धि कर विकसित भारत 2047 के वीजन को सशक्त करना रहा। कार्यशाला में रुद्रप्रयाग, श्रीनगर एवं कीर्तिनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों से 120 से अधिक करदाता एवं रिपोर्टिंग संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयकर विभाग देहरादून की ओर से आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता आयकर निदेशक (आसूचना व आपराधिक अन्वेषण), कानपुर, राकेश कुमार गुप्ता ने की। अपर आयकर निदेशक पीयूष कोठारी ने स्वागत भाषण के साथ आयकर विभाग के उद्देश्यों को साझा किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विभिन्न सेवा प्रदाताओं द्वारा आयकर की धारा 285 बीए के तहत वित्तीय लेन-देन की जानकारी देना अनिवार्य है। उन्होंने आईटीआर (यू) के माध्यम से करदाताओं को अपनी छूटी हुई जानकारियां अपडेट करने की सुविधा पर प्रकाश डाला। बताया कि अपडेट आयकर फाइल करने का समय दो से बढ़ाकर चार साल किया गया है। कार्यक्रम में आयकर अधिकारी विपिन भट्ट ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एसएफटी फॉर्म 61 एवं 81ए, रिपोर्टिंग एंटिटी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तथा इसमें आने वाली समस्याओं के समाधान पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों ने ई सत्यापन स्कीम एवं धारा 139(8) के तहत आईटीआर (यू) की उपयोगिता पर भी चर्चा की। मौके पर कुलसचिव प्रो आरके ढोडी, प्रो मंजुला राणा, प्रो एमएस नेगी, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, चार्टेड अकाउंटेंट वेदव्रत शर्मा, कर अधिकवक्ता प्रशांत नौटियाल, मुकेश सेमवाल अन्य शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगलों में लगने लगी आग, आंदोलन पर डटे हैं वन बीट अधिकारी
Next: बाइक सवार को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.