Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत; दो घायल
  • नैनीताल

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत; दो घायल

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
default featured image

हल्द्वानी। हल्द्वानी में देर रात गौलापार बाईपास रोड पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। बाइक दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम कर लिए भिजवा दिया गया व अन्य दोनों घायल युवकों को भी उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बाइक हादसा रविवार की देर रात को हुआ। टीवीएस अपाची बाइक UK 04H 7791 पर सवार तीन युवक तेज़ रफ़्तार से गोला पुल की तरफ से इंदिरानगर गोला गेट की ओर जा रहे थे। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रेन्चिंग ग्राउंड से कुछ दूरी पर गोला पुल की ओर बाइक चालक का संतुलन बिगड़ा और बाइक रपटते हुए दूर जा कर गिर गई। बाइट रपटने की वजह से एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि दो अन्य युवकों को गंभीर चोंटे आईं। उन्हें बाद में पुलिस द्वारा उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया है।

तीनों युवक हल्द्वानी के ही नई बस्ती गोपाल मंदिर बनभूलपुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतक युवक की शिनाख्त 25 वर्षीय आसिफ अंसारी पुत्र वकील अंसारी के रूप में हुई। घायलों में 16 वर्षीय अहद पुत्र मो. अनवार व अरशान उर्फ सोनू पुत्र मोहम्मद जाहिद के रूप में पहचान हुई इस घटना के बाद से सभी युवकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंजाब में आप सरकार वादों को पूरा करने से बच रही : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत
Next: दन्या से अपहृत किशोरी को पुलिस ने आनन्द विहार बस स्टैंड दिल्ली से किया बरामद

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

पर्यटक की कार बर्फ में फिसलकर खाई में गिरी, एयरबैग से बची जान

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

वैंडर कंपनी पर किसानों से धोखाधड़ी का आरोप

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.