Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा सरकार के दावे खोखले, जमीनी स्तर पर विफल रही सरकार: मनोज तिवारी
  • अल्मोड़ा

भाजपा सरकार के दावे खोखले, जमीनी स्तर पर विफल रही सरकार: मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 27/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-27 at 18.14.38_11zon

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-बारामंडल विधायक मनोज तिवारी ने भाजपा सरकार के नौ वर्षों को विफलताओं का दौर बताते हुए उस पर तीखा हमला बोला। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए।

विधायक तिवारी ने सरकार के ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ नारे को खोखला बताते हुए कहा कि यह केवल दिखावे तक सीमित है और जमीनी स्तर पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रमों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है और इन आयोजनों के जरिए 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में मंत्री अनुपस्थित रहते हैं, जबकि भाजपा के पदाधिकारी मंचों पर नजर आते हैं। तिवारी ने मल्ला महल में आयोजित एक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए वहां लोगों की कमी और खाली कुर्सियां होने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस स्थिति को छिपाने के लिए उसी स्थान पर दोबारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रशासन की मदद से भीड़ जुटाई गई।

विधायक ने राज्य में बढ़ती अपराध दर पर भी चिंता जताई। उन्होंने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि उत्तराखंड में महिला, बाल और साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। साथ ही उन्होंने अंकिता हत्याकांड के खुलासे में देरी और विभिन्न मामलों में भाजपा पदाधिकारियों के नाम सामने आने का भी उल्लेख किया।

तिवारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं और डॉक्टरों व विशेषज्ञों की कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में क्लस्टर स्कूलों की बात की जा रही है, जबकि कई स्थानों पर स्थायी प्रधानाचार्य तक नहीं हैं। सड़कों की स्थिति भी खराब है और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का ‘चार साल बेमिसाल’ का दावा वास्तविकता से परे है और सरकार लगभग सभी क्षेत्रों में विफल रही है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी और दीपक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी-डीडीहाट मार्ग पर बस पलटी, एक की मौत, आठ घायल
Next: 8670 रुपए रिकवरी के फेर में गंवा दिए एक लाख

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.