Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 60 लाख की बताई जा रही कीमत
  • नैनीताल

203 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, 60 लाख की बताई जा रही कीमत

RNS INDIA NEWS 26/03/2026
rns featured image new

हल्द्वानी (आरएनएस)। नैनीताल पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में ऊधमसिंह नगर की एक महिला को 203 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर रामपुर रोड क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान बेलबाबा मंदिर से करीब डेढ़ सौ मीटर आगे एक महिला संदिग्ध हालत में पैदल आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोककर बैग की तलाशी ली, जिसमें 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 40 वर्षीय कनिका निवासी शिवनगर, ट्रांजिट कैंप, ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में सामने आया कि महिला बिलासपुर के एक सप्लायर से मांग के अनुसार स्मैक लेकर आई थी और इसे मोटे कमीशन पर वनभूलपुरा क्षेत्र में सप्लाई करना था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी हल्द्वानी में स्मैक की सप्लाई कर चुकी है।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हजारों श्रद्धालुओं के साथ नगर मंदिर से चैती मंदिर पहुंचा मां बाल सुंदरी का डोला
Next: 29 मार्च को उपरैखाल में निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.