Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाइक और मोबाइल के लालच में पहले की दोस्ती, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

बाइक और मोबाइल के लालच में पहले की दोस्ती, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या

बाइक और मोबाइल के लालच में पहले युवक से दोस्ती की गई और फिर सुनियोजित तरीके से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
RNS INDIA NEWS 22/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर (आरएनएस)। किच्छा क्षेत्र में हुए दिनेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बाइक और मोबाइल के लालच में पहले युवक से दोस्ती की गई और फिर सुनियोजित तरीके से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों के कब्जे से मृतक की बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं। यह मामला 11 जनवरी को किच्छा क्षेत्र में मिले अज्ञात युवक के शव से जुड़ा था, जिसे पुलिस ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच कर रही थी।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि मृतक की पहचान दिनेश पुत्र रूपलाल निवासी मेथी नवदिया, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। दिनेश काफी समय से रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में रहकर नौकरी कर रहा था। जांच में सामने आया कि वह 9 जनवरी को अपनी बहन को भोजीपुरा छोड़ने गया था और 10 जनवरी को उसका शव किच्छा क्षेत्र में बरामद हुआ। मृतक के भाई वीरेंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, डिजिटल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान हाईवे पर लगे करीब 300 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिनमें दिनेश दो युवकों के साथ आता-जाता दिखाई दिया। कैमरों से पहचान के बाद पुलिस ने विजय पाल निवासी रसूलपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली और दीपक मौर्या निवासी मिलक, जिला रामपुर को पूछताछ के लिए कोतवाली किच्छा बुलाया। कड़ाई से पूछताछ के बाद दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोन फाइल के सिलसिले में हल्द्वानी से भोजीपुरा गए थे। भोजीपुरा रेलवे स्टेशन के पास शराब की दुकान पर उनकी मुलाकात दिनेश से हुई थी। दिनेश की महंगी बाइक देखकर उनके मन में लालच आ गया और उन्होंने वहीं उसे लूटने के साथ हत्या की योजना बना ली। आरोपियों ने दोस्ती का नाटक करते हुए दिनेश को भोजीपुरा से किच्छा तक साथ चलने के लिए तैयार किया। रास्ते में अलग-अलग जगहों पर उसे अधिक शराब पिलाई और फिर सुनसान स्थान पर विवाद कर मौका पाकर उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया गया और बाइक व मोबाइल लेकर फरार हो गए, ताकि वारदात को लूट का रूप दिया जा सके।

एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से हल्द्वानी में किराये पर रहकर ठेली लगाते थे। विजय पाल जूस की ठेली और दीपक मौर्या खाने की ठेली लगाकर गुजर-बसर करता था। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गृह मंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.