Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गृह मंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • हरिद्वार

गृह मंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/01/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उनको रोकने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी और कई बार उनके पीछे दौड़ भी लगानी पड़ी। गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ऋषिकुल मैदान के सामने एकत्र हुए और नेशनल हाईवे की ओर बढ़ने लगे। इसकी सूचना पर पहले से तैनात पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस बीच, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। हालात को नियंत्रित करने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को पकड़कर रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन ले जाया गया।

पुलिस को दिया चकमा, फिर पकड़े गए- पुलिस जब एक समूह को रोकने में व्यस्त थी, उसी दौरान युवा कांग्रेस का दूसरा समूह जिलाध्यक्ष कैश खुराना, दिव्यांश अग्रवाल, वीरेंद्र श्रमिक और नितिन तेश्वर के नेतृत्व में अचानक सामने आया और एनएच की ओर दौड़ पड़ा। पुलिस को भी उनके पीछे दौड़ लगानी पड़ी। ऋषिकुल तिराहे से करीब 50 मीटर दूर जाकर पुलिस ने सबको पकड़ लिया।

युवा कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप- युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना और रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष गौरव चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार अंकिता भंडारी मामले में न्याय दिलाने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य के साथ अभद्रता की घटना सामने आई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। दिव्यांश अग्रवाल और वीरेंद्र श्रमिक ने कहा कि जो भी सरकार से सवाल करता है, उसे नोटिस भेज दिए जाते हैं। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं।

पतंजलि परिसर की ओर बढ़ते प्रदर्शनकारियों को रोका

बहादराबाद। पतंजलि पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में कांग्रेसियों ने कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ते हुए नारेबाजी शुरू की, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। स्थिति गंभीर होते देख पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को पकड़कर रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुमननगर चौकी पहुंचाया। युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभाग के प्रदेश महासचिव महबूब आलम ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है। पुलिस ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कुछ समय बाद रिहा कर दिया। इस दौरान सागर, इमरान, नितिन, अबरार, इसरार, प्रमोद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह
Next: बाइक और मोबाइल के लालच में पहले की दोस्ती, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.