Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026
rns featured image new

लातूर (आरएनएस)। महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक बेहद दर्दनाक और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के श्यामनगर इलाके में एक महिला ने कथित तौर पर अपनी ही नाबालिग बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, महिला का अपने पति से देर रात घर आने को लेकर झगड़ा हुआ था और इसी गुस्से में उसने सो रही बच्ची पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी महिला का पति 34 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर है। रविवार देर रात जब वह काम से लौटकर घर पहुंचा, तो उसकी 30 वर्षीय पत्नी इस बात को लेकर नाराज हो गई। दोनों के बीच बहस बढ़ती गई और मामला तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान महिला ने घर में रखा चाकू उठा लिया और पास में सो रही बच्ची पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची के चेहरे, छाती, पेट, कमर और सिर पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बच्ची की हालत देखकर पिता के होश उड़ गए और वह कुछ समझ पाता, उससे पहले ही बच्ची दम तोड़ चुकी थी।

घटना के बाद मृतक बच्ची के पिता ने पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर लातूर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि घटना के पीछे सिर्फ घरेलू विवाद ही कारण था या कोई अन्य पारिवारिक तनाव अथवा मानसिक स्थिति भी जुड़ी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक और मोबाइल के लालच में पहले की दोस्ती, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या
Next: राजमहल से तय होता है श्री बदरीनाथ धाम का रास्ता

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.