Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून

बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/07/2022
rns featured image new

देहरादून। ईस्टहोप टाउन, लक्ष्मीपुर, उम्मेदपुर, शुक्लापुर, अम्बीवाला क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने इसे लेकर मोहनपुर के एसडीओ कार्यालय में जाकर एसडीओ शैलेन्द्र मधवाल को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू नेगी ने बताया कि शहर से जुड़े हुए ग्रामीण क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। ईस्ट होप टाउन फीडर के तहत अम्बीवाला, शुक्लापुर, मोतीपुर, चायबाग, ठाकुरपुर, लक्ष्मीपुर, उम्मेदपुर क्षेत्र में अक्सर शाम को तीन से चार बजे के बीच बिजली कटौती की जा रही है। जिससे बच्चों की पढाई सबसे अधिक बाधित हो रही है। खेतों में धान की रोपाई का काम शुरू हो गया है। बिजली जाने से सिंचाई के लिए ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे। पेयजल ट्यूबवेल के संचालन में भी दिक्कत आ रही है। जबकि शहर से लगे ही उनके आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती नहीं है। ग्रामीणों ने चाय बाग, अम्बीवाला में एलटी लाइन सुधारीकरण करने, अम्बीवाला में अतिरिक्त पोल लगाने, शाम के समय बिजली शिकायत सुने जाने की ठोस व्यवस्था करने की मांग की। एसडीओ शैलेन्द्र मधवाल ने व्यवस्था को सुधारने का आश्वासन दिया। मौके पर भोलादत्त पांडेय, अरुण भट्ट, बलबीर नेगी, रजनीश पैन्यूली, सुरेन्द्र नेगी, प्रेम सिंह डंगवाल, रघुवीर असवाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंद दुकान से चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार
Next: ऑनलाइन साइट से टैक्सी बुकिंग के झांसे में गंवाए 99 हजार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.