Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजली कटौती रोकने को उठाएं जाएं सख्त कदम: धामी
  • देहरादून

बिजली कटौती रोकने को उठाएं जाएं सख्त कदम: धामी

RNS INDIA NEWS 23/07/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  जल विद्युत उत्पादन बाधित होने से गड़बड़ाए पावर सप्लाई सिस्टम पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्त नाराजगी जताई। प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम को पावर सप्लाई सिस्टम सामान्य बनाए रखने को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने बुधवार को ही यूपीसीएल के साथ ही यूजेवीएनएल मैनेजमेंट को तलब कर ठोस व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को जारी निर्देश में साफ किया कि किसी भी स्थिति में राज्य में बिजली कटौती की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए। अफसर हर स्थिति के लिए तैयार रहें। पहले से ही पावर सप्लाई सामान्य बनाए रखने का ठोस प्लान तैयार रहे। यदि हाइड्रो पावर से उत्पादन बाधित होता है, तो तत्काल उसके विकल्पों पर काम करते हुए व्यवस्था बनाई जाए। आम जनता को बिजली कटौती से होने वाली दिक्कतों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर हाल में सप्लाई सिस्टम को मजबूत बना कर रखा जाए। आपदा के दौरान भी यदि कहीं कोई दिक्कत आती है, तो उस समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए फील्ड में अफसर पूरे समय अलर्ट मोड पर रहें। प्रमुख सचिव ऊर्जा ने मांगा प्लान सीएम के निर्देश मिलते ही प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के अफसरों से प्लान तलब किया। बुधवार को सचिवालय में हुई बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा ने निर्देश दिए कि तेज बारिश और नदियों के पानी में सिल्ट बढ़ने से किसी भी तरह पावर हाउस को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। पावर हाउस और बैराज की सुरक्षा को हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही हाइड्रो पावर उत्पादन बाधित होने की स्थिति में यूपीसीएल अन्य स्रोतों के माध्यम से बिजली जुटा कर पावर सप्लाई सिस्टम को हर हाल में सामान्य बनाना सुनिश्चित करे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा 12 अगस्त को होगी
Next: झारखंड हाईकोर्ट के 17वें चीफ जस्टिस बने तरलोक सिंह चौहान, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.