Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बिजली बिलों में सरचार्ज हटाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने दिया धरना
  • अल्मोड़ा

बिजली बिलों में सरचार्ज हटाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 09/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। बिजली बिलों में सरचार्ज हटाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने आज धरना दिया तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि जहां एक तरफ कई राज्य सस्ती दरों में बिजली जनता को दे रहे हैं, वहीं उत्तराखंड जो बिजली उत्पादन में सर्वोच्च स्थान रखता है वहां की जनता को महंगी दरों में बिजली प्राप्त हो रही है और 1 अप्रैल से तो प्रति युनिट सरचार्ज भी बढ़ाया जा रहा है। जिसका अल्मोड़ा के व्यापारी और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल विरोध करता है और इसके विरोध में व्यापार मंडल धरने पर बैठा है। कहा कि नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा मुख्यमंत्री से निवेदन करता है कि शीघ्र ही व्यापारियों और जनता पर लगाए जाने वाले सरचार्ज को हटाने का कष्ट करें अन्यथा राज्य के व्यापारी और आम जनमानस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए बाध्य होगी। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि अगर सरकार और विभाग व्यापारियों की मांगों को अनदेखा करते हैं तो व्यापार मंडल आगे विभागों और अधिकारियों का घेराव करेगा। कहा कि सरकार द्वारा 21 सितम्बर 2022 से 31 मार्च 2023 तक का 379 करोड़ रुपया सरचार्ज के रूप में जनता से वसूला जा रहा है जिसका हम विरोध करते हैं। धरना देने वालों में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, महिला उपाध्यक्ष जया साह, उपाध्यक्ष मुकुल जोशी ,उपाध्यक्ष नरेंद्र साह, सचिव वकुल साह, उपसचिव अश्वनी नेगी, उपसचिव आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष कुनाल न्याला आदि व्यापारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऊर्जा निगम ने कैंप लगाकर डेढ़ लाख की बिल वसूली की
Next: भिलंगना नदी में कूदे शिक्षक का शव मिला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.