Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • बिहार
  • पूर्व सीएम मांझी का गैंगरेप को लेकर अजीबो गरीब बयान, बिहार बड़ा राज्य, ऐसी घटनाएं होती रहती हैं
  • बिहार

पूर्व सीएम मांझी का गैंगरेप को लेकर अजीबो गरीब बयान, बिहार बड़ा राज्य, ऐसी घटनाएं होती रहती हैं

RNS INDIA NEWS 15/09/2022
rns featured image new

हाजीपुर (आरएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक अजीबोगरीब बयान दे दिया। उन्होंने वैशाली के जंदाहा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर कहा कि बिहार बड़ा राज्य है। ऐसी कुछ घटनाएं (बात) होती रहती हैं।
बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख मंगलवार को वैशाली पहुंचे थे। इस दौरान जब पत्रकारों ने जंदाहा के सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के जंगलराज और गुंडा राज कहे जाने के विषय में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि कहने को कुछ भी कहा जा सकता है। यहां कोई एक करोड़ या आधा करोड़ आबादी नहीं है। यहां की आबादी 12 करोड़ है।
उन्होंने कहा कि गांव में कहावत है कि जहां ज्यादा बर्तन होता है, वहां बजता ही है। ऐसे में कुछ न कुछ बात होती रहती है। ऐसे में यह देखा जाना चाहिए कि जो घटनाएं हुई हैं, उन पर सरकार की ओर से क्या कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा ऐसी घटनाएं साजिश भी हो सकती है, सरकार को बदनाम करने के लिए भी हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले वैशाली जिले के जंदाहा में एक सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा पीडि़त परिवार से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बिहार में जंगल राज आ गया है। पुलिस व्यवस्था पूरी तरह फेल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अलीगढ़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार
Next: महाराष्ट्र : सांगली में भीड़ की बर्बरता, बच्चा चोर समझकर 4 साधुओं को पीटा

Related Post

rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 14/11/2025 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, फायरिंग कर 80 घरों को किया आग के हवाले; गांव में 5 थानों की पुलिस तैनात

RNS INDIA NEWS 19/09/2024 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार में बीजेपी को शिखर पर ले जाने वाले सुशील मोदी नहीं रहे

RNS INDIA NEWS 14/05/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.