Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी वकील अरुण सुब्रमण्यन को न्यूयार्क के डिस्ट्रिक्ट न्यायाधीश के तौर पर किया नामित
  • अंतरराष्ट्रीय

बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी वकील अरुण सुब्रमण्यन को न्यूयार्क के डिस्ट्रिक्ट न्यायाधीश के तौर पर किया नामित

RNS INDIA NEWS 08/09/2022
rns featured image new

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी वकील अरुण सुब्रमण्यन को न्यूयार्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट का न्यायाधीश नामित किया है। इस संबंध में मंगलवार को व्हाइट हाउस की ओर से संसद को एक पत्र भेजा गया। संसद से अगर सुब्रमण्यन के नाम को मंजूरी मिल जाती है तो वह न्यूयार्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट की अदालत के न्यायाधीश बनने वाले पहले दक्षिण एशियाई व्यक्ति होंगे। वह वर्तमान में न्यूयार्क के सुसमन गोडफ्रे एलएलपी में साझेदार हैं जहां वह 2007 से काम कर रहे हैं। सुब्रमण्यन ने अमेरिका के उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति रुथ बेडर गिन्सबर्ग के कानूनी क्लर्क के तौर पर 2006 से 2007 के बीच काम किया था। इसके अलावा वह 2005 से 2006 तक न्यूयार्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट की अदालत के न्यायाधीश जेरार्ड ई लिंच के लिए भी काम कर चुके हैं। सुब्रमण्यन ने कोलंबिया लॉ स्कूल और ‘केस वेस्टर्न रिजर्व विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। राष्ट्रीय एशियाई प्रशांत अमेरिकी बार एसोसिएशन (एनएपीएबीए) ने सुब्रमण्यन के नामित होने पर उन्हें बधाई दी। एनएपीएबीए के कार्यवाहक अध्यक्ष ए. बी. क्रूज तृतीय ने कहा कि सुब्रमण्यन एक अनुभवी वकील हैं जिन्होंने बिना पैसे लिए कई मुकदमे लड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘वह (सुब्रमण्यन) प्रवासियों की संतान हैं। वह अपने परिवार में वकील बनने वाले पहले व्यक्ति हैं और हमें उन्हें देखकर गर्व होता है। हम सीनेट से अनुरोध करते हैं कि उनके नाम को शीघ्र मंजूरी दी जाए।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस और छात्र-छात्राओं ने सेलाकुई में निकाली जागरूकता रैली
Next: वियतनाम के बार में आग लगने से 14 लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.