Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आतंकवादियों के प्रवक्ता बनकर आए भुट्टो, जयशंकर ने ‘इज्जत’ से धोया
  • राष्ट्रीय

आतंकवादियों के प्रवक्ता बनकर आए भुट्टो, जयशंकर ने ‘इज्जत’ से धोया

RNS INDIA NEWS 05/05/2023
rns featured image new

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को पाकिस्तान के अपने समकक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी को एक बार फिर खूब खरी-खरी सुनाई। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि बिलावल आतंकवादी देश के प्रवक्ता बनकर आए थे। जयशंकर ने कहा कि बतौर एससीओ सदस्य देश के मंत्री होने के नाते उनका इज्जत के साथ स्वागत किया गया। लेकिन वे एक आतंकवाद के प्रवक्ता की तरह पेश आए।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “एससीओ सदस्य देश के विदेश मंत्री के तौर पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के साथ बाकी सदस्य देशों के विदेश मंत्री की तरह ही व्यवहार किया गया। लेकिन आतंकवाद के प्रोमोटर, प्रोटेक्टर और आतंकवाद उद्योग के प्रवक्ता के तौर पर उनकी (पाकिस्तान) पोजीशन को काउंटर किया गया।”
भुट्टो ने कश्मीर पर दिए थे भड़काऊ बयान
जयशंकर का इशारा भुट्टो की प्रेस कॉन्फ्रेंस की ओर था। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने आतंकवाद से निपटने के लिए एससीओ द्वारा सामूहिक दृष्टिकोण अपनाने और ‘‘कूटनीतिक फायदे के लिए आतंकवाद को हथियार’’ के तौर पर इस्तेमाल नहीं करने का शुक्रवार को आह्वान किया। भुट्टो ने भारत के जम्मू कश्मीर पर भी भड़काऊ बयान दिया था।
इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान आतंकी इंडस्ट्री का प्रवक्ता है। उसकी किसी भी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान को आइना दिखाते हुए भारत के विदेश मंत्री ने कहा कि भुट्टो की भारत यात्रा को केवल SCO बैठक तक ही सीमित देखा जाए। इसके कोई और मायने न निकाले जाएं। उन्होंने कहा कि पीड़ित और साजिशकर्ता एक साथ नहीं बैठ सकते।
जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग था, है और रहेगा- जयशंकर
अगस्त 2019 में भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के फैसले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में काफी गिरावट आई। बता दें कि भारत जी20 की भी अध्यक्षता कर रहा है। इस सिलसिले में एक बैठक जम्मू कश्मीर में भी आयोजित की जाएगी। इस पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने विरोध जताया। भुट्टो को जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा, “जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग था, है और रहेगा। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी जी-20 की बैठकें हो रही हैं, इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है।”
जयशंकर ने कथित सीपीईसी को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान-चीन के बीच तथाकथित कॉरिडोर के बारे में बैठक में एक नहीं दो बार ये स्पष्ट कर दिया गया कि कनेक्टिविटी विकास के लिए जरूरी है लेकिन कनेक्टिविटी किसी की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन नहीं कर सकती।”

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अच्छी खबर! अब ग्लोबल इमरजेंसी नहीं रहा कोरोना, खात्मे की ओर कोविड महामारी
Next: प्रिय नरेंद्र, तुम्हारा पेरिस में स्वागत’, 14 जुलाई को बेस्टाइल डे परेड में शामिल होंगे मोदी  

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.