Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रिय नरेंद्र, तुम्हारा पेरिस में स्वागत’, 14 जुलाई को बेस्टाइल डे परेड में शामिल होंगे मोदी  
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

प्रिय नरेंद्र, तुम्हारा पेरिस में स्वागत’, 14 जुलाई को बेस्टाइल डे परेड में शामिल होंगे मोदी  

RNS INDIA NEWS 05/05/2023
rns featured image new

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को ‘बेस्टाइल डे’ के दौरान आयोजित फ्रांस की पारंपरिक सैन्य परेड में सम्मानित अतिथि होंगे। शुक्रवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ऑफिस से जारी एक बयान के अनुसार, “परेड में फ्रांसीसी सेना के साथ भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी भी शामिल होगी।” प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा फ्रांस और भारत के बीच “रणनीतिक साझेदारी” की 25वीं वर्षगांठ के बीच हो रही है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए फ्रेंच और हिंदी में लिखा, “प्रिय नरेंद्र, 14 जुलाई की परेड के सम्मानित अतिथि के रूप में तुम्हारा पेरिस में स्वागत कर के मुझे बहुत खुशी होगी।”
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल बेस्टाइल डे परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने के फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, अकादमिक और आर्थिक सहयोग सहित उद्योगों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए नए और महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को निर्धारित करके भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के अगले स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।
इसमें कहा गया है कि भारत और फ्रांस का शांति और सुरक्षा पर साझा दृष्टिकोण है, विशेष रूप से यूरोप और हिंद-प्रशांत में। बयान में कहा गया कि दोनों देश संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों को लेकर भी साझा दृष्टिकोण रखते हैं, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उनके सहयोग का आधार भी है।
बयान में कहा गया है, ‘‘यह ऐतिहासिक यात्रा जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता के नुकसान और सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति सहित हमारे समय की प्रमुख चुनौतियों का जवाब देने के लिए साझा पहल भी करेगी। यह भारत और फ्रांस के लिए भारत की जी-20 अध्यक्षता के संदर्भ सहित बहुपक्षवाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का एक अवसर भी होगा।’’ ज्ञात हो कि फ्रांस ने इसी साल मार्च महीने में प्रधानमंत्री मोदी को जुलाई में वार्षिक बेस्टाइल डे परेड में अतिथि के रूप में पेरिस आने के लिए आमंत्रित किया था। यह फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस है, जिसे बेस्टाइल डे के रूप में भी जाना जाता है। यह हर साल 14 जुलाई को मनाया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतंकवादियों के प्रवक्ता बनकर आए भुट्टो, जयशंकर ने ‘इज्जत’ से धोया
Next: आप जेल का आनंद लें..’ आम्रपाली ग्रुप के पूर्व सीएमडी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.