Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • भूमिधरों ने प्रशासन से मांगा मुआवजा
  • पौड़ी

भूमिधरों ने प्रशासन से मांगा मुआवजा

RNS INDIA NEWS 11/04/2023
rns featured image new

पौड़ी। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन में भूमिधरों को मुआवजा नहीं मिलने से रोष पनप रहा है। सोमवार को सौड़ भूमिधरों ने अविलंब मुआवजा देने की गुहार डीएम पौड़ी से की है। भमिधरों ने कहा कि इससे पूर्व उन्हें पंद्रह दिनों के भीतर मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक इस बाबत कोई कदम नहीं उठाया गया। सोमवार को पौड़ी डीएम को ज्ञापन देने पहुंचने सौड़ क्षेत्र के ग्रामीण दिनेश डोटरिया आदि ने बताया पिछले लंबे समय से मुआवजा के आवंटन लटका हुआ है। रेलवे ने उनकी भूमि का अधिग्रहण किया जिसका उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया। बताया कि सौड़ क्षेत्र में अभी करीब एक दर्जन ऐसे परिवार हैं, जिन्हें मुआवजा नहीं मिला है। भूमिधर मुताबिक प्रशासन की ओर से रेलवे का कार्यशुरू होने से पहले यह कहा गया कि 15 दिनों के भीतर सभी परिवारों को मुआवजा भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन कई महीनें बीत जाने के बाद भी उन्हें उनकी जमीनों का मुआवजा नहीं मिला है। जिससे भूमिधरों को परेशानी हो रही है। कई भूमिधर दो-दो साल से लंबित भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। डीएम को दिए ज्ञापन में राजकुमार नेगी, विनोद नेगी, मनीष, शिवराज सिंह आदि के हस्ताक्षर थे। इधर, पौड़ी के एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि कुछ भूमिधर इस मामले में कोर्ट गए थे उनका मुआवजा उसी के अनुसार दिया गया। यदि भूमिधर तय मुआवजा लेने को तैयार हो तो उनको मुआवजा दे दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 11 अप्रैल
Next: 2 लाख की शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.