Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • भूमि हस्तांतरण को लेकर छात्र संघ का प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

भूमि हस्तांतरण को लेकर छात्र संघ का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 22/08/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। बलुवाकोट महाविद्यालय से लगी रेडक्रॉस की भूमि को बीआरओ को हस्तांतरित होने की सुगबुगाहट से छात्रसंघ में आक्रोश है। छात्रसंघ ने कहा महाविद्यालय में निर्माण कार्यो के लिए छात्र-छात्राएं लंबे समय से उक्त भूमि को महाविद्यालय को हस्तांतरित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन महाविद्यालय की जगह बीआरओ को भूमि दिया जाना सरासर गलत है। सोमवार को छात्र संघ अध्यक्ष सागर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं, अभाविप कार्यकर्ता महाविद्यालय में एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने कहा बलुवाकोट महाविद्यालय में पर्याप्त जगह नहीं है। जगह के अभाव में घोषणा के बावजूद मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। लंबे समय से छात्र-छात्राएं रेडक्रास की 52 नाली भूमि को महाविद्यालय को हस्तांतरित करने की मांग उठा रहे हैं ताकि महाविद्यालय में विकास कार्य हो सकें। लेकिन उनकी मांग की लगातार अनदेखी हुई है और अब भूमि बीआरओ को सौपे जाने की तैयारी चल रही है। छात्रसंघ इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। बाद में छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के माध्यम से प्रमुख सचिव व उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा अगर रेडक्रास की भूमि महाविद्यालय को हस्तांतरित नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालो में हरीश बिष्ट, शशांक ऐरी, लोकेश भट्ट, सिल्पा बोरा, निम्मी बिष्ट सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उक्रांद ने की यूकेएसएसएससी मामले में सीबीआई जांच की मांग
Next: भर्ती की मांग को लेकर भूख हड़ताल जारी

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.