Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • उक्रांद ने की यूकेएसएसएससी मामले में सीबीआई जांच की मांग
  • बागेश्वर

उक्रांद ने की यूकेएसएसएससी मामले में सीबीआई जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 22/08/2022
rns featured image new

बागेश्वर। प्रदेश में यूकेएसएसएससी में हो रहे घोटालों पर उक्रांद ने चिंता व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। कहा कि इस घोटाले से जनता स्वयं को अपमानित महसूस कर रही है। उन्होंने रूपया देकर नौकरी पाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उक्रांद जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ भटट के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कहा कि यूकेएसएसएससी में हुए घोटाले से राज्य की जनता स्वयं को अपमानित कर रही है। राज्य के लिए लड़ाई लड़ने वाली जनता के हितों से कुठाराघात हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकारों पर इस तरह के लांछन लग रहे हैं कि वह सफेदपोशों को बचा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधीन एजेंसी द्वारा की जा रही जांच पर राज्य की जनता को भरोसा नहीं रह गया है। उन्होंने इस पूर्ण मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है। कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच करे तथा इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही घोटाले से नौकरी पाए कर्मचारियों का भी पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो उक्रांद प्रदेश भर में आंदोलन चलेगा। इस दौरान विनोद जोशी, कैलाश सिंह, रमेश पांडे, पूरन सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Next: भूमि हस्तांतरण को लेकर छात्र संघ का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.