Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भू-कानून को लेकर मांगे सुझाव, दर्ज हुईं आपत्तियां
  • ऊधम सिंह नगर

भू-कानून को लेकर मांगे सुझाव, दर्ज हुईं आपत्तियां

RNS INDIA NEWS 09/12/2024
rns featured image new


काशीपुर(आरएनएस)।  भू-कानून को लेकर एसडीएम और तहसीलदार ने क्षेत्र के किसानों और विभिन्न संगठनों के लोगों से बात की। साथ ही उन्होंने लोगों के सुझाव व आपत्तियां भी दर्ज कीं। सोमवार को मुरादाबाद रोड स्थित मंडी गेस्ट हाउस में भू-कानून को लेकर एसडीएम अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार पंकज चंदोला ने किसानों और विभिन्न संगठनों के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने भू-कानून को लेकर उनके सुझाव मांगे। साथ ही वर्तमान कानून में क्या-क्या परिवर्तन होने चाहिए, इसको लेकर भी चर्चा की। किसान टीका सिंह सैनी ने कहा कि पहले सरकार जनता के सामने आने वाले भू-कानून का ड्राफ्ट रखे। उसके बाद लोगों से उनकी राय जाने। किसान अरुण कुमार ने कहा कि चाहे कोई भी कानून बने, लेकिन उससे यहां की आम जनता को दिक्कतें नहीं होनी चाहिए। किसान बलकार सिंह ने कहा कि अगर किसी का बच्चा विदेश में है तो उसके नाम भी जमीन आनी चाहिए। इसको लेकर वर्तमान कानून से कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। किसान अरुण शर्मा ने कहा कि वर्तमान कानून में किसानों के लिए जो साढ़े बारह एकड़ की लिमिट रखी गई है। उसको नहीं छेड़ा जाना चाहिए। विनीत रावल ने कहा कि अगर किसी की लड़की की शादी अन्य प्रदेश में हुई है, तो उसको भी जमीन खरीदने का अधिकार होना चाहिए। कॉलोनाइजर केपी सिंह ने कहा कि अभी जो कानून है, वही रहना चाहिए। उसका सख्ती से पालन होना चाहिए। बिल्डर आशीष गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में बाहरी लोगों के लिए नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्र में जो 250 वर्ग मीटर की जमीन खरीदने का नियम है, उसको 500 वर्ग मीटर किया जाना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गलत बिल भेजने के खिलाफ पेयजल उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
Next: राशिफल 10 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे थे तीन बैंक खाते

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 20.00.46
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा की जनसभा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह : हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.