Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भोजन में देरी के कारण भाई ने बहन का गला रेत कर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

भोजन में देरी के कारण भाई ने बहन का गला रेत कर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

आजमगढ़ (आरएनएस)। घर में भोजन न बनने पर आपा खो चुके सिरफिरे युवक ने अपनी बड़ी बहन को बुरी तरह पीटने के बाद उसकी गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर छानबीन में जुट गई है। घटना मुबारकपुर क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में सोमवार की सुबह घटित हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुबारकपुर क्षेत्र के इब्राहिमपुर ग्राम निवासी अतिउल्लाह व उनके पत्नी का लगभग एक दशक पूर्व निधन हो गया है। मृत दंपती की तीन संतानों में सबसे बड़ा अफरोज (40) अपने परिवार के साथ मऊ जिले के खैराबाद कस्बे में रहता है। पैतृक आवास पर अफरोज की अविवाहित मंझली बहन हाजरा खातून (26) तथा विवाहित छोटा भाई नौशाद उर्फ मनकू (25) एकसाथ रहते थे। आजिविका चलाने के लिए नौशाद उर्फ मनकू मजदूरी करता है। बताते हैं कि सोमवार की सुबह करीब दस बजे नौशाद मजदूरी कर घर लौटा और बड़ी बहन से भोजन मांगा। बहन हाजरा द्वारा यह कहना कि अभी भोजन नहीं बना है, यह सुनकर नौशाद आपा खो बैठा। पहले उसने बहन की चप्पल से पिटाई की, और फिर घर में मौजूद चाकू से बड़ी बहन का गला रेत दिया। अत्यधिक रक्तस्राव हो जाने के कारण हाजरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से भागना चाहा, लेकिन आसपास के लोगों के जुट जाने से वह कामयाब नहीं हो सका। वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी नौशाद को हिरासत में ले लिया। पुलिस घटना के बाबत आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत में रेल की पटरियों को निशाने बनाने की फिराक में है आईएसआई, इंटेलिजेंस ने जारी किया अलर्ट
Next: शास्त्री भवन की सातवीं मंजिल से कूदकर आईटी मंत्रालय के वैज्ञानिक ने दी जान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.