Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • भीमताल की ठंड़ी सडक़ का आधा हिस्सा झील में समाया
  • नैनीताल

भीमताल की ठंड़ी सडक़ का आधा हिस्सा झील में समाया

RNS INDIA NEWS 24/08/2020
rns featured image new

नैनीताल। कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते पहाड़ की जीवन रेखा मानी जाने वाली नगर स्थित ठंडी सडक़ का आधा हिस्सा भीमताल झील में समा गया है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं हुई तो पूरी सडक़ टूटकर झील में समा जाएगी। इससे पहाड़ का यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा। वाहन चालक जान हथेली रखकर उस स्थान से गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द मार्ग की मरम्मत की मांग की है। नगर के ठंडी सडक़ स्थित शिखर होटल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग करीब दस मीटर झील में समा गया है। यहां पर वाहन अब वन वे के तहत गुजर रहे हैं। मल्लीताल से तल्लीताल करीब दो किमी सडक़ झील किनारे से गुजरती है। झील व उसके किनारे बनी दीवारों का जिम्मा सिंचाई विभाग के पास है। जबकि सडक़ लोनिवि के अधीन है। ठंडी सडक़ की सुरक्षा दीवारें झील से लगी होने के चलते दोनों विभाग इनकी मरम्मत के लिए आपस में एक-दूसरे पर खींचातानी करते रहते हैं। इसके चलते मल्लीताल से तल्लीताल तक सडक़ की सुरक्षा दीवारें टूटी हुई हैं और सडक़ जगह-जगह धंस रही है। बारिश से ठंड़ी सडक़ का एक बड़ा हिस्सा झील में समा गया है। सडक़ में दिन-रात पहाड़ और मैदान को वाहनों की आवाजाही रहती। तेज बारिश में सडक़ को खतरा बना हुआ है। इधर लोनिवि के अपर सहायक अभियंता कमल पाठक ने बताया कि दस मीटर सडक़ क्षतिग्रस्त हुई है। सुरक्षा के लिये मिट्टी के पैराफिट, डेलीनेटर और साइन बोर्ड लगाए गये हैं। इधर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया, पूर्व सभासद भूपेंद्र कनौजिया, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने प्रशासन से जल्द सडक़ की मरम्मत की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य शिक्षा विभाग ने लॉक डाउन में 38.9 करोड़ रु मिड डे मील योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिए
Next: गुलदार के बिल्ली पर हमला करने का नजारा सीसीटीवी कैमरे कैद

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.