Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बीएचईएल में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
  • हरिद्वार

बीएचईएल में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

RNS INDIA NEWS 31/10/2021
rns featured image new

हरिद्वार। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बीएचईएल की हरिद्वार युनिट में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भेल के ईडी पी.सी.झा ने महाप्रबंधकों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पी.सी.झा ने कहा कि आजादी के बाद देश के एकीकरण में सरदार पटेल के अमूल्य योगदान के लिए राष्ट्र सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने कहा कि भार विविधताओं से भरा देश हैं और ये विविधताएं ही हमारी एकता का मूल आधार हैं। झा ने कहा कि भले ही हम अलग-अलग धर्म एवं सम्प्रदायों को मानने वाले हों मगर भारतीयता ही हमारा पहला एवं प्रमुख धर्म है। इसी क्रम में भेल में मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में बीएचईएल कर्मचारियों द्वारा एक साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया। आमजन मानस में सतर्कता व जागरूकता का संचार करने के उद्देश्य से आयोजित रैली को कार्यपालक निदेशक पी.सी. झा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य प्रशासनिक भवन से शुरू हुई रैली उपनगरी के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मुख्य प्रशासनिक भवन पर आकर संपन्न हुई। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीबीआई-एसीबी, देहरादून के डीएसपी राजीव चंदोला ने बीएचईएल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सचेत एवं सतर्क रह कर अपना कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागरण में वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी
Next: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का शपथ ग्रहण संम्पन्न

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.