Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड को लेकर हरदा ने सरकार को घेरा
  • देहरादून

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड को लेकर हरदा ने सरकार को घेरा

RNS INDIA NEWS 02/10/2021
harish rawat

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड को लेकर सरकार को कठघरे में किया है। रावत ने कहा कि या तो सरकार इस मामले की एसआईटी या विधानसभा की स्वतंत्र कमेटी बनाकर जांच करानी चाहिए। और यदि लगता है कि घोटाला नहीं हुआ है तो बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल पर मंत्री को बदनाम करने के आरोपों में अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।
श्रम मंत्री डा. हरक सिंह रावत और बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सत्याल के बीच बोर्ड में घोटाले को लेकर एक साल तक जुबानी जंग चलती रही है। पिछले दिनों ने सरकार ने अप्रत्याशित तरीके से बोर्ड अध्यक्ष की छुट्टी कर दी है। रावत ने सवाल उठाया कि सत्तारूढ़ दल के रूप में कर्मकार बोर्ड का घटनाक्रम क्या भाजपा सरकार को शर्मसार नहीं करता है? कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए गये सत्याल ने कई गंभीर आरोप कर्मकार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, बोर्ड की सचिव और राज्य सरकार के श्रम मंत्री के ऊपर लगाए।
हरीश ने कहा कि मीडिया में भी काफी कुछ प्रकाशित हुआ है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मामले में जांच की बात भी कही थी। लेकिन अब अब एक घटनाक्रम के तहत बोर्ड अध्यक्ष सत्याल को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। इससे माना जाए कि क्या कर्मकार बोर्ड में कोई घोटाला नहीं हुआ? घोटाले की यहीं पर इतिश्री मान ली जाए? रावत ने कहा कि यदि सत्याल के लगाए आरोप यदि समाप्त नहीं हुए हैं तो सरकार को तत्काल कर्मकार बोर्ड मामले की स्वतंत्र एजेंसी से एसआईटी बनाकर या विधानसभा की समिति बनाकर जांच करानी चाहिए। यदि सरकार को लगता है कि भ्रष्टाचार नहीं हुआ है तो अपनी ही पार्टी के मंत्री को बदनाम करने के आरोप में सत्याल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए।बकौल रावत, यदि इन दोनों में से कोई कार्यवाही नहीं हो रही है तो इसका अर्थ है कि कर्मकार बोर्ड में जो हुआ उस पर केंद्र सरकार की सह से राज्य सरकार पर्दा डालने का काम कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 5 नए केस
Next: मैक्स अस्पताल में डाक्टरों से अभद्रता-गाली गलौच

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.