Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • भूस्खलन के कारण भटवाड़ी के पास 7 घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे
  • उत्तरकाशी

भूस्खलन के कारण भटवाड़ी के पास 7 घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे

RNS INDIA NEWS 22/08/2020
rns featured image new

उत्तरकाशी। जिले में उपला टकनौर क्षेत्र में शुक्रवार रात हो हुई बारिश के कारण चड़ेथी के पास गंगोत्री हाईवे भूस्खलन के कारण बाधित हो गया। देर रात से शनिवार दोपहर 12 बजे तक हाईवे बंद रहा। हाईवे बंद रहने के कारण स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर 12 बजे के बाद बीआरओ ने मोटर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया।शुक्रवार को हुई बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे पर उत्तरकाशी से 32 किमी. दूर भटवाड़ी चड़ेथी के पास देर रात को बड़ी मात्रा में मलबा,चट्टान व पेड़ टूटकर गंगोत्री हाईवे पर आ गया। जिससे हाईवे बंद हो गया। हाईवे बंद होने के कारण दोनों ओर से यात्रियों एवं स्थानीय लोगों के वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने सुबह छह बजे के करीब बीआरओ को सूचना दी। जिसके बाद बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची और हाईवे को खोलने में जुट गई। जिसके करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद बीआरओ ने सडक़ से मलबा साफ किया और दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर हाईवे को यातायात के लिए सुचारू कर दिया। वहीं हाईवे बंद होने के कारण रैथल, वार्सू, नटीण, गंगनानी, हर्षिल, सुक्की, झाला, बगोरी, मुखबा, धराली के ग्रामीणों सहित गंगोत्री यात्रा पर जाने व आने वाले लोगों को इस दौरान जाम से जूझना पड़ा। जिससे उनको खासी परेशानी उठानी पड़ी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फल्दियागांव से मुंदोली पहुंची नंदालोकजात
Next: 24 अगस्त तक होगा संस्कृत प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

ज्ञानसू में गड्ढों में तब्दील हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.