Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • भट्टी गांव में सक्रिय गुलदार नरभक्षी घोषित
  • पौड़ी

भट्टी गांव में सक्रिय गुलदार नरभक्षी घोषित

RNS INDIA NEWS 04/06/2022
rns featured image new

पौड़ी। पौड़ी के भट्टी गांव में सक्रिय गुलदार नरभक्षी घोषित हो गया। गुलदार ने बीते गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला को मार डाला था। जिस पर स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार को वन महकमे के अफसरों का घेराव कर गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग की थी। भट्टी गांव में वन विभाग ने दो पिंजरे लगाते हुए यहां शिकारी भी तैनात किए है। इससे पहले सपलोड़ी गांव की महिला को भी गुलदार ने मार डाला था। पौड़ी रेंज के पाबौ ब्लाक में गुलदार के एक के बाद एक हमलों की वजह से ग्रामीणों में दहशत बनी है। सपलोड़ी में महिला को मारने के करीब दो सप्ताह बाद ही भट्टी गांव में गुलदार ने बुजुर्ग महिला को अपना निवाला बना दिया। शुक्रवार को ग्रामीणों के आक्रोश को डीएफओ गढ़वाल और अन्य अफसरों को झेलना पड़ा था। पाबौ में एक के बाद गुलदार के हमलों पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी संज्ञान लिया और मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक से सक्रिय गुलदार को तत्काल नरभक्षी घोषित करने के निर्देश दिए। इसके बाद क्षेत्र में सक्रिय गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया गया। गढ़वाल वनप्रभाग के डीएफओ मुकेश कुमार ने बताया कि विभागीय टीम यहां तैनात है। गुलदार नरभक्षी घोषित हो गया है। अब यहां पिंजरे लगाने के साथ ही शिकारी भी तैनात किया गया है। साथ ही गुलदार पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाएं गए है ताकि कोई गतिविधि हो उसे देखा जा सके। टीम को भी गुलदार पर नजर रखने के लिए कहा गया है,ताकि किसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ में बीकेटीसी कर्मी ने पेश की ईमानदारी की मिशाल
Next: 20 दिन बाद भी गंगा में बहे युवक का नहीं लगा कोई सुराग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.