Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 20 दिन बाद भी गंगा में बहे युवक का नहीं लगा कोई सुराग
  • पौड़ी

20 दिन बाद भी गंगा में बहे युवक का नहीं लगा कोई सुराग

RNS INDIA NEWS 04/06/2022
rns featured image new

पौड़ी। कोट ब्लाक के बनेलस्यूं पट्टी स्थित नौगांव के एक युवा गंगा में नहाते समय डूब गया था। जिसका घटना के 20 दिनों बाद भी कोई अता-पता नहीं चल पाया है। युवा के परिजनों ने जिलाधिकारी से युवक की खोजबीन किए जाने की गुहार लगाई है। कोट ब्लाक के बनेलस्यूं पट्टी स्थित नौगांव निवासी व गंगा में डूबे युवा के भाई अनिल चौहान ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में उनका परिवार मयूर विहार देहरादून में रहता है। बीती मई माह में परिजन अपने पैतृक गांव नौगांव आए थे। 15 मई को भाई अरविंद सिंह चौहान व्यासघाट में गंगा में स्नान करने गया था। इस दौरान वह गंगा के तेज बहाव में डूब गया। लेकिन आज तक अरविंद का कोई पता नहीं चल पाया है। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष कमल रावत ने कहा कि एक परिवार अपने परिजन की खोजबीन के लिए भटक रहा है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने डीएम से गंगा में डूबे ग्रामीण की तलाश किए जाने की मांग की। डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने मामले में जल्द सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भट्टी गांव में सक्रिय गुलदार नरभक्षी घोषित
Next: सैन्य सम्मान के साथ शहीद प्रवीण को दी अंतिम विदाई

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.