Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारतीय नौसेना ने कोविड केयर केंद्र की स्थापना की
  • राष्ट्रीय

भारतीय नौसेना ने कोविड केयर केंद्र की स्थापना की

RNS INDIA NEWS 12/05/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, (आरएनएस)। कोरोनावायरस की दूसरी विनाशकारी लहर से निपटने के लिए भारतीय नौसेना ने भी कमर कस कर आम आदमियों के लिए भीमूनिपट्टनम में आईएनएस कलिंग, भीमूनिपट्टनम में 60 बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर स्थापित किया गया है। इस सुविधा को आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री तथा भीमूनिपट्टनम के विधायक श्रीमुत्तमसेट्टी श्रीनिवासाराव ने दिनांक 11 मई 2021 को जनता को समर्पित किया। आईएनएस कलिंग के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में भीमूनिपट्टनम मंडल और आसपास के क्षेत्रों के मध्यम लक्षणों वाले कोविड पॉजिटिव मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं। भारतीय नौसेना द्वारा प्रशासकीय व लॉजिस्टिक सहारा एवं भोजन संरक्षण संबंधी सेवाएं तथा चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कोविड केंद्र में तीन डॉक्टर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए गए 10 नर्सिंग स्टाफ की तैनाती होगी। कोविड केयर केंद्र के रखरखाव और संचालन के लिए पर्यटन मंत्री एवं जि़ला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जी सूर्यनारायण की उपस्थिति में आईएनएस कलिंग के कमांडिंग अधिकारी कमांडर नीरज उदय व भीमूनिपट्टनम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक के बीच एक समझौता पत्रक (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।कोविड केयर सेंटर में हल्के से मध्यम लक्षणों वाले रोगियों की देखभाल करने के लिए चिकित्सा सुविधाएं हैं। 60 में से 14 बेड में सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के जरिए ऑक्सीजन सपोर्ट की व्यवस्था है। मरीजों को चौबीसों घंटे सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए कोविड केयर सेंटर के निकट डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के लिए उपयुक्त आवास भी प्रदान किया गया है।भीमूनिपट्टनम में कोविड केयर सेंटर के अलावा राज्य सरकारों के परामर्श से अतिरिक्त सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है।विदेशों से राहत सामग्री के परिवहन के लिए जहाजों की तैनाती के अलावा पूर्वी नौसेना कमान ने सशस्त्र बलों के कोविड पॉजि़टिव आए पूर्व कर्मचारियों के लिए आईएनएस एकसिला, गजुवाका में 50 बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर स्थापित किया है, इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में रक्षा नागरिकों द्वारा उपयोग के लिए नौसेना डॉकयार्ड विशाखापत्तनम में एक 200 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर भी स्थापित किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भावनगर के कोविड केयर सेंटर में लगी आग
Next: कोविड-19 को लेकर राज्यों को अतिरिक्त टोसिलिजुमैब आवंटित किया गया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.