Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • भर्ती परीक्षाओं में धांधली के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान
  • पौड़ी

भर्ती परीक्षाओं में धांधली के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान

RNS INDIA NEWS 08/09/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। भर्ती परीक्षा में हो रही धांधली के विरोध में आइसा छात्र संगठन की ओर से बिड़ला परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। अभियान के माध्यम से छात्रों ने राज्य में हुई सभी भर्तियों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच सीबीआई, हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख में कराए जाने, विधानसभा में हुई बैकडोर भर्तियों को रद्द करने और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने, उत्तराखंड की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में दिया जाने वाला 30 प्रतिशत आरक्षण को संसद से पारित कर कानूनी रूप दिलाए जाने, राज्य के महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन कराने और उच्च शिक्षा में अपना भविष्य बनाने के लिए राज्य पात्रता परीक्षा (यू-सेट) का आयोजन कराए जाने की मांग की। कहा इन मांगों को न माने जाने की स्थिति में पूरे राज्य में युवा आंदोलित है। इसलिए छात्रों एवं युवाओं की मांग है कि इन पर कार्रवाई की जाए। कहा यदि सरकार ने इन मांगों की अनदेखी की तो पूरे प्रदेश के युवाओं के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान को संचालित करवाने में आइसा के रॉबिन असवाल, गिरीश रावत, शगुन राणा, समरवीर रावत, सृजिता भट्ट, काजल, अतुल रावत, सूरज साहनी, राहुल रावत आदि शामिल रहे। अभियान तीन दिनों तक चलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रतापनगर को जिला बनाने की मांग
Next: पुलिस ने कराया दो बालिकाओं का स्कूल में एडमिशन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.